GST से आम लोगों को मोदी सरकार ने दिलाई राहत, अब कारोबारियों को टैरिफ की मुसीबत से दिलाएंगे छुटकारा

अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित भारतीय निर्यातकों को केंद्र सरकार जल्द ही राहत पैकेज देने की तैयारी में है। कपड़ा, गहने, चमड़ा, कृषि और अन्य क्षेत्रों के निर्यातक टैरिफ से प्रभावित हैं। यह पैकेज MSME सेक्टर को कोविड के दौरान दी गई सहायता के समान होगा ।भारत सरकार ने हाल ही में आम लोगों को जीएसटी में राहत दी है। सरकार ने कई उत्पादों पर जीएसटी खत्म किया है तो वहीं कई उत्पादों पर कम किया है।इससे सीधे तौर पर आम जनता के लिए फायदा होने वाला है। भारत सरकार अब ट्रंप के टैरिफ से जूझ रहे निर्यातकों को लेकर काम कर रही है। निर्यातकों को राहत देने की तैयारी केंद्र सरकार की तरफ से की जा रही है। सरकार के सूत्रों के अनुसार जल्दी ही ट्रंप के टैरिफ से प्रभावित सेक्टर के एक्सपोर्टरों की मदद देने के लिए कुछ योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है.डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद से कपड़ा, गहने और आभूषण के क्षेत्र में निर्यातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही चमड़ा और फुटवियर, कृषि, रसायन और इंजीनियरिंग उत्पाद तथा समुद्री निर्यात सेक्टर से जुड़े एक्सपोर्टरों के सामने भी नई चुनौतियों आ गई हैं। यही कारण है कि निर्यातकों के माथे पर चिंता की लकीरे घिर आई हैं।

प्रोत्साहन पैकेज पर काम कर रही सरकार

राहत के लिए सरकार की तरफ से प्रस्तावित योजनाओं में छोटे निर्यातकों की लिक्विडिटी की समस्या को हल करने और कार्यशील पूंजी पर दबाव कम करने का उद्देश्य शामिल रहेगा। साथ ही यह कोशिश की जाएगी कि इन क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों की नौकरियों की सुरक्षा बनी रहे। निर्यातकों को अपने उत्पादों के लिए नए मार्केट ढूंढने तक उनको अपना उत्पादन जारी रखने में परेशानी न आए। दरअसल सरकार ठीक वैसे ही प्रोत्साहन पैकेज पर काम कर ही है, जैसा कोविड महामारी के समय MSME सेक्टर को दिया गया था। साथ ही सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन पर भी काम कर रही है, जिसका ऐलान बजट में किया गया था।

सरकार की तरफ से जल्द होगा ऐलान

भारत सरकार की तरफ से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि वे किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं। कुछ दिनों पहले मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि हम निर्यातकों के लिए कुछ उपाय करने वाले हैं। इससे उन्हें राहत मिलेगी। इसके साथ ही सभी को नए बाजार तलाश करने में भी सरकार हर संभव मदद करेगी। अब ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप के टैरिफ का मुकाबला करने के लिए सरकार अपने नए कदमों का जल्द ही ऐलान कर सकती है।

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जुलाई महीने में 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। हालांकि उन्होंने बाद में रूस से तेल खरीदारी का हवाला देते हुए भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। यही कारण है कि इस भारी भरकम टैरिफ के कारण कई सेक्टरों पर सीधा असर पड़ा है। कई सेक्टरों में निर्यात पूरी तरह सिमट चुका है तो कई जगहों पर डिमांड कम हो गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000