पानी से भरे बेसमेंट में समाई तेज रफ्तार कार, 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में जा गिरी। बेसमेंट में पानी भरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ ने 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद 27 वर्षीय ड्राइवर को बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे का कारण कोहरे और गाड़ी की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से सड़क हादसे की दुखद घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में जा गिरी। बेसमेंट पूरी तरह पानी से भरा हुआ था। घटना नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार देर रात सेक्टर-150 की है।

करीब दो घंटे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर कार में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक की पहचान युवराज (27) पुत्र राजकुमार मेहता निवासी सेक्टर- 150 नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना तेज रफ्तार के कारण हुई है। पुलिस ने पंचनामा भर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

करीब 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया- यह घटना करीब रात 1:00 बजे की है। उस वक्त घना कोहरा था। पुलिस को सूचना भी करीब 2 घंटे बाद मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। पानी अधिक ठंडा होने के चलते एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को काफी मेहनत करनी पड़ी।

5 घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकल गया। लेकिन जब तक कार सवार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों के सामने ही मृतक का पंचायत नामा भरा गया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000