एसपी का एक्शन; ड्यूटी से नदारद चल रहे दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी को किया निलंबित, 126 का बदला कार्यक्षेत्र

अमरोहा में लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ढिलाई बरतने और मनमानी करने का आरोप है। इसमें अधिकांश पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो जानबूझकर ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दरोगा परविंदर मलिक अमरोहा नगर कोतवाली में एसएसआई के पद पर थे। बीमारी के चलते छुट्टी लेकर गए परविंदर मलिक लंबे समय से ड्यूटी से गायब हैं।

कुछ इस तरह ही महिला उप निरीक्षक विजेता तोमर, हेड कांस्टेबल नीरज, संदीप, कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य पुंडीर, विजय और अखिलेश भी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। सभी की तैनाती पुलिस लाइन में चल रही है। यह सभी पुलिसकर्मी अनधिकृत रूप से कर्तव्यों से अनुपस्थित रहकर घोर लापरवाही बरत रहे हैं। इन लापरवाह पुलिसकर्मियों पर ढिलाई बरतने एवं मनमानी करने का आरोप है।

126 पुलिसकर्मियों का एसपी ने किया स्थानांतरण…

जिले में अलग-अलग थानों में तैनात 126 पुलिसकर्मियों का सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने स्थानांतरण कर दिया है। एसपी ने बताया कि थानों के कार्यों में पारदर्शिता लाने व भ्रष्टाचार खत्म करने के लिहाज से इन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। इससे पहले शुक्रवार रात एसपी ने जिले के 11 थानों के वाहन चालकों समेत 23 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया था।

जबकि, इससे पहले पांच थानों की कमान में भी बड़ा बदलाव किया था। पुलिस कार्यालय से शनिवार रात जारी की गई तबादला सूची के बाद रविवार को पुलिस कर्मियों को मिली। इनमें 23 पुलिस कर्मी सीसीटीएनएस विंग में तैनात हैं। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों का थानों में 3 साल का समय पूरा हो चुका था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000