लापता युवक की बेरहमी से हत्या, पहले फोड़ी आँख फिर काटा प्राइवेट पार्ट, पुलिस का अवैध संबंधों की तरफ इशारा

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पचदेवरा क्षेत्र में लापता युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। सिर पर दो वार किए गए थे, इसके बाद कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। बाईं आंख फोड़कर प्राइवेट पार्ट को काटा गया था। बायां अंडकोष गायब भी गायब मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका राज खुला है।  हत्या अवैध संबंधों की तरफ इशारा कर रही है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस की परिवारिक लोगों की तरफ की निगाहें हैं।
पुलिस जल्द राजफाश करने का दावा कर रही है। पचदेवरा के ग्राम अनंगपुर के अजय सिंह परिवारिक रिश्ते के चाचा कमलेश के घर में रहते है। दो दिन से लापता थे, गुरुवार की दोपहर अजय का शव पड़ाेस के बंद घर के बरामदे में पड़ा मिला था। सिर पर चोट के निशान थे। परिवारीजन ने अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से अजय के पिता रामनरेश चुप्पी साधे हैं।

अवैध संबंधों के शक में हत्या की चर्चा…

वहीं गांव में अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने की चर्चाएं हैं। पुलिस ने अजय के पिता रामनरेश की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की एफआइआर दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अजय के सिर के बाएं तरफ व पीछे चोट का निशान मिला है। बाईं आंख फूटी और प्राइवेट पार्ट कटा मिला है। इसके अलावा बायां अंडकोष गायब था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि अजय से हमलावरों काे किसी बात की ऐसी खुन्नस थी कि गुस्से में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। शव मिलने की रात में ही हत्या की गई थी। इससे पहले अजय को गायब रखा गया था। पुलिस ने अजय के परिवारिक चाचा कमलेश को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सोनपाल गंगवार बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है,कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द राजफाश किया जाएगा।

पारिवारिक चाची के पास मिला अजय का मोबाइल…

परिवारीजन के अनुसार, अजय अपने पास दो मोबाइल रखते थे। एक एंड्राइड, दूसरा कीपैड था। कीपैड मोबाइल शव के पास पड़ा मिला था। जबकि अजय के एंड्राइड मोबाइल को पुलिस ने परिवारिक रिश्ते की चाची के पास से बरामद किया है। मोबाइल से पुलिस जल्द राजफाश कर सकती है।

हत्या करने वाले एक से अधिक थे लोग…

अजय की हत्या एक व्यक्ति नहीं कर सकता है। अजय की हत्या में कई लोग शामिल रहे, पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल अजय की हत्या उसके करीबियों ने ही अवैध संबंधों की खुन्नस में की गई है। पुलिस यही मानकर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000