मतदान के दौरान भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी व समर्थकों पर हुआ पथराव, 5 को आई चोटे

गाजियाबाद नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे मुरादनगर की कच्ची सराय कालोनी में भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी व उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया गया। पथराव में विधायक, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों को चोट आई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। पुलिस उच्चाधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मामला दो समुदायों के बीच होने के चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। थाना क्षेत्र में ओलंपिक तिराहे के पास मतदान केंद्र बना हुआ है। यहां सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे यहां अचानक असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया।

विधायक अजितपाल त्यागी का कहना है कि उनके कुछ समर्थक मतदान करने जा रहे थे, तभी बसपा प्रत्याशी छम्मी जो पूर्व विधायक वहाब चौधरी की पत्नी हैं, उनके समर्थकों ने भाजपा समर्थकों से हाथापाई कर दी। इसी बीच पथराव भी कर दिया। इसकी सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपितों ने उनके ऊपर भी पथराव कर दिया, जिसमें उनके पैर में चोट आई, जबकि उनका गनर हंसराज समेत पांच गंभीर रूप से घायल हाे गए।किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। सूचना जब पुलिस को मिली तो डीसीपी ग्रामीण भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित फिलहाल फरार हैं। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोग थाने पर इकट्ठा हैं। वहां हंगामा चल रहा है। डीसीपी का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000