प्रतापगढ़ वाहन चेंकिंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने पर युवक को दारोगा और दो सिपाहियों ने की जमकर पिटाई बिजली का भी लगाया करंट हालत गंभीर

जनपद प्रतापगढ़ में पुलिसिया कार्यशैली से एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है। यहां वाहन चेंकिंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने पर युवक दारोगा और दो सिपाहियों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, पिटाई के बाद पुलिस चौकी ले गई। जहां से उसे जाकर थर्ड डिग्री दी गई। उसे बिजली का करंट लगाया गया। इतना सब कुछ करने के बाद भी दारोगा का मन नहीं माना तो थाने से दूर पुल के नीचे हाथ में अवैध तमंचा पकड़ाकर उसका एनकाउंटर करने जा रही थी कि कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर वापस आ गई. ऐसा आरोप प्रयागराज में गंभीर हालत में भर्ती पीड़ित युवक ने लगाया है। दरअसल, देल्हूपुर थाना क्षेत्र के पुरैला के रहने वाले मो. मोहसिन ने पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन में बताया कि 10 मई को शाम 6 बजे उसका भाई मो. दानिश उर्फ कैफ छितपालगढ़ बाजार से अपने घर पुरैला जा रहा था। इसी बीच बरसण्डा पुल के पास देल्हूपुर थाने के दरोगा रामानुज यादव व अन्य दो पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दानिश बाइक से जा रहा था, जिसे दरोगा ने रोक लिया और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने की बात कही। लेकिन दानिश ने ड्राइविंग लाइसेंस न होने की बात कही और गलती मानते हुए दोबारा गाड़ी लेकर नहीं निकलने की बात कही, लेकिन दरोगा रामानुज बिना बात किए हुए मां-बहन की गाली देते हुए मारने लगे। जिसके बाद दानिश को थाने लेकर गए। थाने में भी उसके साथ मारपीट की और बिजली का करंट लगा दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया।

मोहसिन ने बताया कि पुलिस की मारपीट से दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए मऊआईमा अस्पताल लेकर गई। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले में पीड़ित युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उप निरीक्षक रामानुज यादव समेत अन्य दो अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। IPC की धारा गैर इरादतन हत्या के प्रयास 308 समेत 323 व 504 के तहत जिस थाने में तैनाती है, वहीं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा पीड़ित दानिश ने बताया कि मैं जा रहा था, इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने मेरी गाड़ी पकड़ी और चालान करने की बात कही। जिसके बाद मैंने पूछा कि किस आधार पर चालान करेंगे। जिसके बाद गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी हर्षवर्धन और रामानुज यादव मारने लगे और मुझे चौकी ले गए। जहां एक खंभे के पास बिजली का करंट लगाया। जिसके बाद मैं बेहोश होकर गिर गया। होश में आने के बाद मुझे बरसण्डा पुल के नीचे ले गए जहां कट्टा पकड़ाकर गोली मारने जा रहे थे। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंच गए, जिसके बाद हमें देल्हूपुर थाना लेकर चले आए। जहां फिर बेहोश हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000