स्टंटबाज ने 4 साल के मासूम को कुचला, हाथ छोड़कर चला रहा था बाइक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां स्टंट के चक्कर में एक चार साल के मासूम की मौत हो गई। जनपद के मझोला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बाईक ने बड़ी बहन के साथ दवा लेने जा रहे चार साल के मासूम अल्तमश को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

अल्तमश की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं घटना को लेकर मृतक बच्चे के पिता मोहम्मद मुंसिफ ने पुलिस को शिकायत दी गई है। घटना में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अल्तमश के परिवार वालों का आरोप है की जिस वाहन चालक ने उनके बेटे को टक्कर मारी है वह आए दिन इलाके में स्टंट करता रहता है।

बड़ी बहन संग मेडिकल स्टोर जा रहा था बच्चा

म्रतक के पिता मोहम्मद मुंशिफ ने जानकारी देते हुए बताया की मृतक बच्चे का नाम मोहम्मद रजा उर्फ अल्तमश था । 4 साल के मासूम को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने स्टंट करते हुए टक्कर मार दी गई थी। मृतक बच्चा अपनी बड़ी बहन अक्सा के साथ मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान ले लिया है।

मौत की खबर से घर में मचा कोहराम

बच्चे की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो बच्चे के घर में कोहराम मच गया। पिता का आरोप है की आरोपी पहले भी सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करता देखा गया है। आए दिन सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने की खबरें सामने आ रही है। लोग बिना सोचे-समझे सड़कों पर बाइक या कार दौड़ा देते हैं। इस वजह से कई बार मासूम लोगों की जान चली जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000