आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बस; 4 लोगों की मौत

राजस्थान के भरतपुर के पास आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हलैना के पास एक बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हलैना बस स्टैंड के पास एक यूपी नंबर की बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

दुर्घटना में बस के आगे के तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद एक काफी तेज आवाज आई। हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सड़क पर मौजूद लोगों ने दौड़कर पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल और आरबीएम अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटना के बाद से बस चालक फरार

डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद से बस चालक फरार है। पुलिस का मानना है की बस चालक या तो नशे में था या उसे नींद की झपकी लग गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटा दिया गया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। उधर मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

मरने वालों में चारों महिलाएं

हलैना थाना एसएचओ बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश रोडवेज की है जो कि अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी. दुर्घटना में मारने वाली चारों महिला यात्री हैं, जिनकी फिलहाल पहचान की जा रही हैं, वहीं 13 यात्री घायल हुए हैं, जिनके नाम नितिजा, रामू, संतोष, सूर्यप्रताप, राजू, मोहित, पप्पू, जीतेंद्र, सुमित, तेजवीर हैं। घायलों में तीन साल की बच्ची और एक साल का बच्चा भी है। सभी घायल यात्री उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000