किसी और से अफेयर का था शक, प्रेमी ने प्रेशर कुकर से पीटकर की लिव-इन पार्टनर की हत्या

कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार (27 अगस्त) को एक युवक ने अपनी 24 साल की लिव-इन पार्टनर के सिर पर प्रेशर कुकर मारकर हत्या कर दी। दोनों बेंगलुरु में जॉब करते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हुआ था। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान वैष्णव और युवती की देवा के रूप में की गई। पिछले दो साल से दोनों बेगुर स्थित माइको लेआउट इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। वैष्णव एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। देवा एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव की नौकरी करती थी।

दोनों के घर में शादी की बात चल रही थी…

वैष्णव केरल के कोल्लम और देवा तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी रिलेशन के बारे में बता रखा था। शादी की बात भी चल रही थी। हालांकि, वैष्णव को देवा का किसी और के साथ अफेयर होने का शक था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

देवा के फोन आने पर वैष्णव ने प्रेशर कुकर से मारा…

दोनों के झगड़े होते थे तो घरवालों ने कई बार उन्हें समझाया था। देवा और वैष्णव के बीच कलह की जानकारी पड़ोसियों को भी थी। पुलिस ने बताया कि रविवार (27 अगस्त) को देवा को किसी का फोन आया। इसी के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हुई। शाम करीब 5 बजे खाना बनाने के दौरान वैष्णव ने गुस्से में आकर देवा के सिर पर प्रेशर कुकर मार दिया। सिर से काफी खून बहने के कारण देवा की मौत हो गई। देवा की मौत के बाद वैष्णव फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000