मजूदरों को लालच देकर करा रहे थे धर्मांतरण: गरीबों को पैसा और सामान देकर बना रहे थे ईसाई, 3 लोगों के खिलाफ हुई FIR

गोरखपुर में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। गीडा के सेक्टर 13 में किराए का कमरा लेकर रहने वाले मजदूरों को पैसों का लालच देकर हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तन का खेल चल रहा था। जबकि, बगल में पिपरौली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मकान मालिक ने जब इसकी शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज दर्ज किया है। खजनी इलाके के भलुआन के रहने वाले संतराज सिंह का गीडा सेक्टर 13 में दो मंजिला मकान है। जिसमें कुल 6 कमरे हैं। इन सभी कमरों में गीडा की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजूदर किराए पर रहते हैं। वह रहते तो खजनी में हैं। लेकिन, महीने के अंत में मकान का किराया लेने गीडा आते हैं।

किराए के कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल…

संतराज ने बताया, रविवार को जानकारी मिली कि मकान के ऊपरी मंजिल पर कुछ लोग इक्ठ्ठा होकर मजदूर किराएदारों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। यह लोग मजदूरों को पहले भी पैसा, काफी सामान और कई तरह के प्रलोभन देकर कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। मौके पर पहुंचा तो देखा कि रामाधीन शर्मा, राजेश और रामचन्द्र ईसा मसीह की फोटो रखे हुए हैं और विधि- विधान से इसाई धर्म का पाठ कर रहे हैं। वहीं, मजदूर उनकी बातों को दोहरा रहे हैं।

हिंदू धर्म के बारे में कही आपत्तिजनक बातें…

संतराज के मुताबिक, जब उन्होंने मना किया तो रामाधीन शर्मा, राजेश और रामचन्द्र कहने लगे कि तुम भी क्रिश्चियन धर्म अपना लो। तुम्हे भी हम लोग धन- दौलत से मालामाल कर देंगे। क्रिश्चियन धर्म अपनाने से सुख- सम्पति में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, वे कहने लगे कि तुम्हारे हिंदू धर्म में क्या रखा है? हिंदू धर्म के बारे में उलटा- पुलटा कहने लगे। संतराज ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो वे सभी वहां से भाग गए।

केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस…

इसके बाद संतराज ने बाकी लोगों से जब पूछा तो पता चला कि पैसा और प्रलोभन देकर गरीब लोगों को क्रिश्चियन बनाया गया है। मकान में धर्म परिवर्तन का यह खेल हर रविवार को होता है। लेकिन, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चौकी प्रभारी पिपरौली आलोक राय ने बताया, कुछ लोग दूसरे धर्म का धर्म ग्रंथ पढ़ रहे थे। मकान मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000