डिप्रेशन के चलते शिक्षक ने ने खुद को गोली से उड़ाया उत्तरप्रदेशलखनऊ पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर से शिक्षक ने खुद की गोली मारकर की आत्महत्या By Khulasa India News Desk Last updated Sep 23, 2024 242 लखनऊ। मड़ियांव इलाके में रविवार देर रात 24 वर्षीय टीचर ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्माहत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहे को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता इलाके में बाल निकुंज स्कूल के पास ट्रांसपोटर राज किशोर शुक्ला अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि करीब तीन सालों से अभय शुक्ला डिप्रेशन में चल रहा था। इसका इलाज भी करवाया जा रहा था। रविवार देर रात करीब 11 बजे पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर को घर की चौथी मंजिल पर गया और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के सदस्य ऊपर पहुंचें तो अभय का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपराध 242 Share