भाजपा नेता व उनके बेटे ने विधायक के बहनोई को पीटा फिर फॉरच्यूनर से कुचलने का किया प्रयास

गोंडा। नगर कोतवाली के टॉमसन चौराहे के पास भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के बहनोई व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय की पिटाई मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। नाला निर्माण के विवाद में भाजपा नेता उदय पांडेय व उनके बेटे, गनर समेत सात लोगों पर पिटाई कर फॉरच्यूनर से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। मारपीट में राजेश पांडेय और उनके बेटे आयुष को चोटें आई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकीनगर निवासी राजेश पांडेय ने आरोप लगाया कि वह रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे टॉमसन चौराहे पर खड़े थे। उसी समय उन्हीं के गांव के उदय पांडेय, उनके बेटे नितिन पांडेय अपने निजी गनर के साथ पहुंचे।

उनके साथ चार और लोग भी थे। एक नाला निर्माण के विवाद की रंजिश में उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। राजेश का कहना है कि उन्होंने गाली देने से मना किया तो उन्होंने अपने गनर को इशारा कर दिया, जिसने पीछे से उनके बाल पकड़ लिया और हाथ में लिए रिपीटर से पिटाई की।  उदय पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने फॉरच्यूनर वाहन से कुचलने का प्रयास किया। वह तो कुचलने से बच गए, लेकिन विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे उनके बेटे आयुष के पैर पर गाड़ी चढ़ गई। इसके बाद मौके से सभी लोग भाग गए। शिक्षक नेता ने जान को खतरा बताया। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे विधायक…

मारपीट की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी आनन-फानन गाड़ियों से घटनास्थल की ओर भागे। वहां से सीधे गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायल रिश्तेदार राजेश पांडेय व आयुष को आकस्मिक उपचार दिलाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से वार्ता कर उन्हें मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कराया। विधायक विनय द्विवेदी ने कहा कि सरेआम इस तरह सड़क पर गुंडई की जा रही है। उन्होंने आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी और उन पर गैंगस्टर लगाने की मांग की।

मिशन मेहनौन से बढ़ी है तकरार, घटना की खासी चर्चा…

मेहनौन विधायक के बहनाेई की पिटाई करने में आरोपित उदय पांडेय की फॉरच्यूनर में मिशन मेहनौन-2027 का पोस्टर लगा था। बताया जा रहा है कि भाजपा के सदस्यता अभियान में उदय जुटे हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। पूरे विवाद के पीछे यह भी एक कारण बताया जा रहा है। एक गांव के उदय और राजेश रहने वाले हैं, राजेश पांडेय अपने रिश्तेदार विधायक के क्षेत्र में उदय की तैयारी से नाराज भी हैं। फिलहाल एफआईआर में नाला निर्माण दर्शाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000