कार्तिक पूर्णिमा की रात गला काटकर किशोरी की चढ़ी बलि, घर से 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिली लाश
प्रयागराज के घूरपुर थाना इलाके के कांटी गांव की डेरा खटिकान बस्ती में किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी गई। किशोरी की लाश घर से 200 मीटर की दूरी पर मिली है। तंत्र-मंत्र में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। प्रयागराज के घूरपुर थाना इलाके के कांटी गांव की डेरा खटिकान बस्ती में 15 साल की किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर प्लाटिंग की चहारदिवारी के अंदर झाड़ी में मिला।
परिजनों के अनुसार, किशोरी बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर होने पर जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
इस बीच किशोरी का शव झाड़ियों के अंदर खून से लथपथ मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। पुलिस के साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र, एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान, घूरपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह टीम के संग घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया।
तत्काल कार्रवाई की मांग, पुलिस आयुक्त ने दिया आश्वासन
हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस मामले के जल्द खुलासे का दावा
दतिया से गला रेतने की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम शव का पोस्टमार्टम करवाया। देर शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि सरिता के गर्दन पर वार किया गया है। उसके गर्दन पर किसी दांत वाले हथियार के निशान थे। आशंका है कि दतिया से वारदात को अंजाम दिया गया है। बहरहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।हत्या के इस केस को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। मामले में कई अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा।– विवेक चंद्र यादव, डीसीपी, यमुनानगर