प्रतापगढ़: लड़की बनने की चाहत में चार बच्चों के बाप ने काटा अपना निजी अंग, घर लौटने पर हालत गंभीर

यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले चार बच्चों के पिता ने अपना निजी अंग काट लिया। शख्स रोजगार के सिलसिले में 15 दिन पहले दिल्ली गया था। 31 अक्तूबर को उसने यह कदम उठा लिया। दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटा तो उसकी हालत बिगड़ गई। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के हथिगवां थाना इलाके के एक गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

रोजगार के सिलसिले में दिल्ली कमाने गए चार बच्चों के पिता ने लड़की बनने की चाहत में अपना निजी अंग काट लिया। घर लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई।  मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण भी हतप्रभ हैं। कुंडा तहसील क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों के अनुसार, 15 दिन पहले एक युवक पत्नी और चार बच्चों को घर पर छोड़कर नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गया।

जहां वह अपने दोस्तों के साथ रहते हुए कामकाज खोजने लगा। 31 अक्तूबर को युवक ने लड़की बनने की चाहत में आत्मघाती कदम उठाते हुए अपना निजी काट लिया। यह देख साथियों ने उसे दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया।

हालत में सुधार होने पर उसे घर भेजा गया। बृहस्पतिवार को अचानक फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी कुंडा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से चिकित्सक ने उसे छुट्टी दे दी। पूछताछ में युवक चुप्पी साधे रहा। परिवार के लोग भी खामोश रहे।

गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मानसिक तनाव में हो सकता है कि युवक ने यह कदम उठाया हो। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। वह पता लगाने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लाए थे। वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। हालांकि इलाज के दौरान उसका निजी अंग जोड़ दिया गया। – डॉ. विवेक यादव, कुंडा सीएचसी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000