मृतक युवती की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशमेरठ प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 25, 2024 221 मेरठ से सटे सरधना में किशोरी की हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में किशोरी की प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। किशोरी एक सप्ताह से लापता चल रही थी। नगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी किशोरी की प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के इकड़ी रोड पर मेहरमती गणेशपुर के जंगल में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मुस्कान पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कुम्हारान के रूप में हुई है। परिजनों ने किशोरी की पहचान पैर पर तिल व कपड़ो से की है। मृतक के परिजनों ने कस्बा निवासी आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों को आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व किशोरी की गुमदगी की सूचना कस्बा चौकी पर दी थी। लेकिन कस्बा चौकी ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की और मामले को दबाए रखा। जिस कारण आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। अपराध 221 Share