दस साल पहले दूसरी शादी; दो किशोरों का किया कत्ल, फिर बीवी और दो बेटियों संग आत्मदाह; बहराइच कांड की कहानी

बहराइच में दो किशोरों की हत्या कर पत्नी और दो बच्चियों के साथ किसान ने आत्मदाह कर जान दे दी। छह मौतों से निंदुरपुरवा टेपरहा गांव दहल उठा। लहसुन की बोआई से इनकार करने पर हत्या का आरोप है। बहराइच में लहसुन की बोआई से इनकार करने पर निंदुरपुरवा टेपरहा गांव निवासी किसान विजय कुमार मौर्य ने बुधवार सुबह दो किशोरों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर दरवाजा तोड़ा तो भीतर विजय कुमार (45), पत्नी धीरज कुमारी (30), पुत्री प्रियांशी (8) और रियांशी (6) का जला हुआ शव मिला। रामगांव पुलिस ने विजय के भाई मनोज और अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की मौत के बाद से विजय की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। वह आए दिन पत्नी व बच्चियों से भी मारपीट करता था।

22 वर्ष पूर्व बिहार से आकर बसा था विजय

पुलिस के अनुसार विजय मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला था। 22 वर्ष पूर्व यहां आकर करीब पांच एकड़ जमीन खरीद कर खेती शुरू की। गांव के अन्य लोगों की जमीन भी बटाई पर ली थी। उसके दोनों भाई भी यहीं अलग मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोआई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14), सनी वर्मा (13) और किशन यादव (15) को घर बुलाया। सूरज और सनी ने महानवमी होने के कारण काम करने से इनकार कर दिया। नोकझोंक के बीच विजय ने किशन को लकड़ी काटने के लिए घर से बाहर भेज दिया। सूरज और सनी से गुस्साए विजय ने घर के आंगन में धारदार से वार कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद मवेशियों व खुद को पूरे परिवार के साथ कमरे में बंद कर रसोई गैस सिलिंडर की मदद से आग लगा ली।आग भड़कने पर पूरा परिवार चीखने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन आंगन में लहूलुहान सूरज और सनी के शवों को देखकर सभी के होश उड़ गए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और रामगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भीतर बंद पूरे परिवार और मवेशियों की मौत हो चुकी थी।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

मौके पर पहुंचे आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने बताया कि परिवार सहित आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सूरज और सनी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसके बाद विजय कुमार ने कमरे के अंदर परिवार व मवेशियों को बंद कर आग लगा ली।

गृहस्थी और ट्रैक्टर में लगाई आग

जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। घर के आंगन में मौजूद ट्रैक्टर व गृहस्थी के अन्य सामान भी जले मिले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि विजय ने हत्या के बाद गृहस्थी और ट्रैक्टर में आग लगाई और फिर मवेशियों व परिजनों को घर के अंदर बंद कर खुद भी जान दे दी। घटना प्री प्लान लग रही है।

घर के अंदर टांड़ पर मिलीं विजय और पूरे परिवार की लाशें

पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि विजय मौर्य ने खुद के साथ पूरे परिवार को कमरे के अंदर बंद कर आग लगाई थी। आग लगने के बाद लपटों से बचने के लिए परिजन घर के अंदर बने टांड़ (दुछत्ती) पर चढ़ गए थे। ऊपर से सभी की लाशों को उतारा गया। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि विजय का स्वभाव बेहद उग्र था। वह आए दिन ऊटपटांग काम करता था।

इकलौता पुत्र था सूरज 

सूरज परिवार का इकलौता पुत्र था। बेटे की हत्या की सूचना पाकर दादा गुरुवचन मौके पर पहुंचे और शव के पास गुमसुम बैठ गए। उनकी आंखों से आंसू तक नहीं निकल रहे थे। पिता लक्षीराम और मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

दस वर्ष पहले विजय ने की थी दूसरी शादी

धीरज कुमारी विजय की दूसरी पत्नी थी। 10 वर्ष पहले विजय की पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जिससे उसे बेटी कंचन हुई थी। कंचन की शादी तीन वर्ष पहले विजय ने मुकेरिया गांव में की थी।

इस समय कंचन परिवार सहित रिसिया में रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम को कंचन घर आई थी और रात करीब 9:00 बजे पति राजकुमार के साथ अपने ससुराल लौट गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000