मुनव्वर फारूकी की हत्या का प्लान: घर की रेकी कर चुके थे, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ के दो शूटर पकड़े गए

ये दोनों अपराधी पिछले कुछ दिनों से, विदेश बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण के इशारों पर मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे और मुम्बई तथा बेंगलुरु में अपने टारगेट की रेकी इत्यादि कर चुके थे। दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने कालिंदी कुंज के पुश्ता रोड पर एक एनकाउंटर के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राहुल (पानीपत, हरियाणा) और साहिल (भिवानी, हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गिरोह से जुड़े हुए थे और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे।

फारुकी ने 2024 में रियलिटी शो बिग बॉस जीता और इंस्टाग्राम पर उनके 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं पुलिस को सूचना मिली थी। कि हरियाणा ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मौजूद हैं। पुलिस ने रात करीब 3 बजे उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली कि हरियाणा के तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास घूम रहे हैं। कालिंदी कुंज इलाके के पुश्ता रोड पर जाल बिछाया गया। तड़के करीब 3 बजे पुश्ता रोड पर एक बाइक आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया।

लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। इसके बाद राहुल और साहिल नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।’ पुलिस के मुताबिक, ‘राहुल दिसंबर 2024 में यमुनानगर, हरियाणा में हुए ट्रिपल मर्डर में शामिल था और पहचान उजागर न होने की वजह से फरार था। इसके अलावा, दोनों अपराधी रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के इशारे पर मुंबई और बेंगलुरु में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या की योजना बना रहे थे।’ जांचकर्ताओं ने बताया कि दोनों विदेशी तस्कर रोहित गोदारा के निर्देश पर काम कर रहे थे और गोल्डी बराड़ व वीरेंद्र चरण के साथ मिलकर मुनावर फारुकी की हत्या की योजना बना रहे थे। घटनास्थल से अपराधियों का इस्तेमाल किया गया बाइक और हथियार भी जब्त कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000