ज्वेलरी शोरूम में डकैतों का आतंक, कर्मचारियों से मार-पीट, 2 को मारी गोली, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान के भिवाड़ी में ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाश शोरूम के मालिक और कर्मचारियों से भिड़ गए। कुछ देर तक तो बदमाश शोरूम में काम कर रहे लोगों के साथ मारपीट करते रहे लेकिन इसके बाद शोरूम मालिक और कर्मचारी उनसे भिड़ गए। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से शोरूम मालिक दो भाई घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मारपीट में कुल 5 घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात खैरथल-तिजारा में शुक्रवार देर शाम 7:30 बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है। 20 लाख में पुलिस भर्ती करा रही थी लेडी कांस्टेबल, एसटीएफ ने घर से किया गिरफ्तार।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मार्केट में कमलेश ज्वेलर्स शोरूम पर एक कार आकर रुकी। कार से पांच युवक नीचे उतरे और शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम में घुसते ही ज्वेलर जय सिंह, उसके भाई मधुसूदन और जयसिंह के बेटे वैभव को पिस्टल दिखाई और ज्वेलरी लूटने लगे। ज्वेलरी लुटते देखकर तीनों ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए. शोरूम में काम करने वाले गार्ड अजान सिंह और रामनरेश भी अंदर पहुंच गए।

भाग निकले बदमाश

शोरूम मालिक और कर्मचारियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली जयसिंह और मधुसुदन को लगी है। वहीं मारपीट में वैभव समेत तीन अन्य घायल हो गए। मौका देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए।

दो की हालत गंभीर

भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल मार्केट में स्थित ज्वेलर्स शोरूम पर सफेद कलर की कार में बैठकर पांच डकैत पहुंचे थे। बदमाश गाड़ी से उतरे शोरूम के अंदर जाते हैं। बदमाशों ने शोरूम के अंदर ज्वेलरी उठाई और शोरूम मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बदमाशों ने गोलियां भी चलाई हैं, झड़प में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000