20 लाख में पुलिस भर्ती करा रही थी लेडी कांस्टेबल, एसटीएफ ने घर से किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर बना हुआ है। एसटीएफ भी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच गोरखपुर में एसटीएफ ने महिला कांस्टेबल समेत 3 युवकों को उठाया है। एसटीएफ ने महिला कांस्टेबल के मोबाइल से यूपी पुलिस भर्ती की प्रवेश परीक्षा देने वाले 5 छात्रों का प्रवेश पत्र बरामद किया है। महिला कांस्टेबल गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

महिला कांस्टेबल को एसटीएफ ने घर से उठाया

मिली जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ सीधे महिला कांस्टेबल के घर पहुंची और महिला कांस्टेबल को पकड़ लिया। इसी दौरान एसटीएफ ने 2 युवकों को भी पकड़ लिया और तीनों को अपने साथ लेकर चली गई। पकड़े गए आरोपियों में एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बता दें कि महिला कांस्टेबल का नाम पिंकी सोनकर है।

पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का भरोसा दे रही थी महिला कांस्टेबल

आरोपी महिला कांस्टेबल श्रावस्ती में तैनात है। आरोप है कि इसने अपने घर कुछ लोगों को बुलाया था। इस दौरान महिला कांस्टेबल द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा में पास करवाने का भरोसा दिया गया था। आरोप है कि इस दौरान अभ्यर्थियों से रुपये की भी मांग की गई थी। पहले से ही सक्रिय एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम को मामले का पता चल गया था और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं थी।

पैसे जमा करने का काम कर रही थी महिला कांस्टेबल

अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला कांस्टेबल अभ्यर्थियों से पैसे जमा करने का काम कर रही थी। दरअसल एसटीएफ ने दिल्ली के जिस युवक को पकड़ा है, उसका नाम देव प्रताप सिंह है। आरोप है कि वह ही अभ्यर्थियों को पेपर देने का झांसा दे रहा था और महिला सिपाही पिंकी सोनकर अभ्यर्थियों से पैसा जमा करने का काम कर रही थी। महिला सिपाही के मोबाइल से पांच अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पैसों के लेनदेन के सुबूत भी मिले हैं। इसी के साथ जो तीसरा युवक पकड़ा गया है, वह प्राइवेट ड्राइवर का काम करता है।

एसटीएफ और क्राइम ब्रांच कर रही जांच

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ और क्राइम ब्रांच कर रही है। दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल का कहना है कि उसके मोबाइल से जिनके प्रवेश पत्र बरामद हुए हैं, वह सभी उसके रिश्तेदार हैं। फिलहाल ये सभी शक के घेरे में हैं। एसटीएफ हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000