उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़: जिला अस्पताल में चोरो का आतंक,कर्मचारी की चोरी हुई बाइक को नगर कोतवाली पुलिस ने किया बरामद By Khulasa India News Desk Last updated Oct 11, 2025 155 प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सख्त एक्शन जारी। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा के सफल पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली पुलिस शातिर अपराधियों दबंगो चोरों पर कस रही है प्रभावी तरीके से शिकंजा। नगर कोतवाल नीरज यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने जिला अस्पताल में खड़ी बाइकों की चोरी करने वालों पर लगातार कर रहे हैं प्रभावी तरीके से कार्यवाही। जिला अस्पताल में खड़ी बाइक अस्पताल के कर्मचारी रवि सिंह की जो चोरी हो गई थी उसको बरामद करने में सफलता पाई है। बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में हो गई थी कैद। जिला अस्पताल में बाइक चोरी की अक्सर होती रहती हैं घटनाएं। चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी लगातार इन बाइक चोरों पर कस रहे हैं नकेल। समाचार 155 Share