अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी का देवबंद दौरा आज, 15 उलेमा करेंगे अफगानी प्रतिनिधिमंडल की अगवानी

सहारनपुर।अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी शनिवार को दारुल उलूम पहुंचेंगे। इस दौरान मुत्तकी उलेमा से मुलाकात कर तलबा को संबोधित करेंगे।दारुल उलूम प्रशासन ने 15 वरिष्ठ उलेमाओं की सूची जारी की है जो अफगानी प्रतिनिधिमंडल की अगवानी करेगा। शुक्रवार को दारुल उलूम मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने 15 उलेमा की सूची जारी की, जो कि अफगानी प्रतिनिधिमंडल की अगवानी करने के उपरांत उनसे मुलाकात करेंगे।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल दारुल उलूम के तलबा (छात्रों) को नवनिर्मित लाइब्रेरी के हॉल में संबोधित करेगा।

बता दें कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना अमीर मुत्तकी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे।इस दौरान मुत्तकी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी और शिक्षा,स्वास्थ्य और वीजा विस्तार पर चर्चा हुई।उम्मीद जताई जा रही है कि अफगानिस्तान से भारत पढ़ने आने वाले छात्रों को दारुल उलूम में इस्लामिक शिक्षा सहित दूसरे क्षेत्रों में शिक्षा के द्वार भी खुलने की संभावना जताई जा रही है। बताते चलें कि अफगानिस्तान के अंतिम बादशाह मोहम्मद जहीर शाह की याद में दारुल उलूम में आज भी उनके नाम से बाब-ए-जहीर गेट बना हुआ है। 25 फरवरी 1958 को दारुल उलूम भ्रमण के दौरान जब मोहम्मद जहीर शाह संस्था में आए तो कुरआन पढ़ने वाले बच्चों के लिए उन्होंने 25 फीट ऊंचे गेट का निर्माण कराया गया था।

गेट का निर्माण इस तरह कराया था कि उसमें दोनों ओर आठ कमरे बनवाएं गए,जिसमें बैठकर बच्चे कुरआन की तालीम हासिल कर सकें। इस गेट का नाम उन्हीं के नाम पर बाब-ए-जहीर शाह रखा गया।बरहाल 67 साल पुराने इस निर्माण को हटाने के लिए साल 2006 में प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय सत्ता से पदच्यूत हो चुके अफगानिस्तान के पूर्व बादशाह ने उक्त निर्माण को हटाने की सहमति नहीं दी थी। 23 जुलाई 2007 में उनके निधन के बाद दारुल उलूम में नवनिर्माण होने के चलते उक्त गेट को हटाने की चर्चाए चली, लेकिन अभी तक यह गेट हटाया नहीं जा सका और उनके ही नाम से ही गेट जाना जाता है। जबकि इसके दोनों ओर सहित इसके पीछे बड़ी लाइब्रेरी का निर्माण का निर्माण किया जा चुका है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी इसी गेट से होते हुए नवनिर्मित लाइब्रेरी के भवन में पहुंचेंगे, जहां वह संस्था के तलबा को संबोधित करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000