दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग

दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजकुमार दलाल के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, वो गाड़ी लेकर रोजाना जिम जाता था। शुक्रवार सुबह भी वो जिम जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका…

जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है, लेकिन शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरे तलाश रही है।

नई दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल…

उधर, नई दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय युवक मेहराज को गोली मार दी। घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी रात 10 बजे डायलपुर थाने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अतीक अहमद ने बताया कि उसके बेटे को गली नंबर 15 में गोली मारी गई। एसीपी गोकलपुरी, SHO डायलपुर, क्राइम टीम और FSL की टीम ने मौके की जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000