हाईवे पर लाशों का ढेर: इधर-उधर बिखरे पड़े थे शव; पांच सेकंड में छह की मौत; CCTV में कैद आखिरी लम्हा
मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके के बघरा बाईपास पर एक अनियंत्रित अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करनाल के फरीदपुर से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई। यूपी के मुजफ्फरनगर में करनाल के फरीदपुर में व्यापारी महेंद्र जुनेजा की लंबी बीमारी से मौत के बाद परिवार और रिश्तेदार गमजदा थे। अस्थियां विसर्जित करने के लिए दो कारों में 11 लोग सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मौत ने बघरा बाईपास पर झपट्टा मारा तो जिंदगी फिर बेबस हो गई। फरीदपुर से जट मुझेड़ा में पोस्टमार्टम हाउस तक आंसू, अफसोस और मातम छाया रहा।
तितावी थाने से पहले बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और इसके बाद जिला अस्पताल। दोपहर के समय परिवार के लोग जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पानीपत और करनाल के लोगों को देखकर आंसू छलक पड़े। पीड़ितों को लोग संभालते रहे, लेकिन अपनों को खो चुका परिवार आंसू बहाता रहा।

मुजफ्फरनगर में ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे और दंपती समेत छह की मौत
सीएम योगी ने जताया दुख
नींद की झपकी से हादसा