काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) में बम की सूचना मिली‌।काशी एक्सप्रेस को जंघई स्टेशन पर रोककर बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई।पुलिस और प्रयागराज से बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर काशी एक्सप्रेस की तलाशी ली, तलाशी में कुछ नहीं मिला।काशी एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) सोमवार को जैसे ही जंघई स्टेशन पर पहुंची,तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे कंट्रोल रूम को फोन करके यह सूचना दी कि ट्रेन के S-1 से लेकर S -4 स्लीपर कोच में बम रखा है,बम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।दोपहर लगभग तीन बजे जंघई स्टेशन पर पहुंची काशी एक्सप्रेस को रोक कर तत्काल आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी, एसआई नागेन्द्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा और मीरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल और प्रयागराज से आई बीएम निरोधक दस्ते की टीम ने संयुक्त रूप से ट्रेन की प्रत्येक बोगी की तलाशी ली,इस दौरान यात्रियों के समान भी चेक किए गए,लेकिन काशी एक्सप्रेस में कहीं कुछ भी नहीं मिला।इसके बाद काशी एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया,जिस नंबर से रेलवे कंट्रोल रूम को बम की सूचना दी गई थी, उसके बारे पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिली थी,ट्रेन को रोककर बम निरोधक दस्ते द्वारा चेक किया गया,लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000