100 की रफ्तार से यूनीपोल से टकरा,छह बार पलटी कार,गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की मौत

लखनऊ में गोमतीनगर के अंबेडकर उद्यान चौराहे पर शनिवार रात तीन बजे सार्थक पहवा (23) की कार 100 की रफ्तार से यूनीपोल में टकरा गई। वह जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर जा रहा था। टक्कर के बाद कार 50 मीटर तक छह बार पलटती चली गई। हादसे में सार्थक की मौत हो गई, जबकि बगल की सीट पर बैठी युवती को खरोंच नहीं आई। वह कार का गेट खोलकर बाहर निकल गई। इकलौते बेटे मौत की सूचना पर घर में मातम पसर गया।

सार्थक पहवा निरालानगर निवासी टायर कारोबारी रमन पहवा का बेटा था। कारोबारी की सीतापुर रोड पर शिल्पी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शनिवार को सार्थक अपने दोस्त की कार लेकर गोमतीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था। लौटते वक्त रात करीब तीन बजे उसकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल से टकरा गई। यूनीपोल टूटकर गिर गया और कार डिवाइडर में फंस गई।

पुलिस ने सार्थक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को सार्थक का जन्मदिन था। उसने हाल ही में मुंबई के एक निजी संस्थान से बीबीए की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि उसकी बहन खुशी भी मुंबई में पढ़ाई कर रही है। हादसे के वक्त कार में युवक की अनन्या नाम की एक दोस्त भी बैठी थी। वह जानकीपुरम की रहने वाली है।

डिवाइडर से सटे सौ की रफ्तार से दौड़ाई कार…

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चौराहे के पास डिवाइडर में मोड़ और यूनीपोल का कुछ हिस्सा निकला हुआ था, जिसे युवक नहीं देख सका और रफ्तार अधिक होने के कारण कार टकराकर पलटती चली गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ समझ ही नहीं आया हादसा कैसे हुआ और उसकी जान कैसे बच गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000