फेंक अश्लील चैट बनाने वाले गिरोह का चेहरा हुआ बेनकाब, पुलिस ने एक कथित पत्रकार समेत भाई और भतीजे के खिलाफ दर्ज किया एफआईआर

प्रतापगढ़ जनपद में साइबर अपराधी हुए सक्रिय, आम लोगों को कर रहे हैं, टार्गेट

साइबर अपराधियों द्वारा बनाया गया फेंक अश्लील चैट…

 

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में फर्जी व्हाट्सएप चैट तैयार कर उसे वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर फैशन गारमेंट के दुकानदार अजय यादव की शिकायत पर कोहंडौर थाने में दर्ज की गई है। कपड़ा व्यापारी अजय यादव ने 23 जुलाई, 2024 को कोहंडौर थाने में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि 21 जुलाई को उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर- 8932900302 से एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप चैट किया और उन्हें धमकाया कि वह किसी लड़की से अश्लील चैट कर रहे हैं और इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। यह नम्बर कुंडा निवासी शैलेन्द्र विश्वकर्मा का है।

कोहंडौर थाने की पुलिस दूसरे दिन अजय यादव को थाने बुलाकर इस अश्लील चैट के संबंध में पूछताछ की। चैट में दिखाया गया था कि अजय यादव एक नवविवाहित महिला को कपड़े उधार देकर बदले में उससे अश्लीलता कर रहे थे। अजय यादव ने बताया कि उनकी दुकान से किसी को कपड़े उधार नहीं दिए जाते और यह पूरी तरह से झूठा और भ्रामक मामला है। अजय यादव ने मोबाइल नंबर- 8932900302 की जांच की तो वह शैलेन्द्र विश्वकर्मा के नाम से पंजीकृत पाया गया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहराई से छानबीन की और पाया कि इस फर्जी चैट को व्हाट्सएप ग्रुप पर अभिषेक मिश्रा एडवोकेट हाईकोर्ट के नाम से पंजीकृत मोबाइल नंबर से वायरल किया गया था।

पीड़ित अजय यादव जो फैशन गारमेंट नाम की रेडीमेट कपड़े की दुकान का मालिक है, उसके मुताविक उसकी दुकान और उसे बदनाम करने की नियत से एक साजिश के तहत रंजिशन योजनाबद्ध तरीके से गैंग बनकर अलग-अलग मोबाइल नम्बर- 7071907237 व मोबाइल नम्बर- 9454126986 से अश्लील चैट मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, वह नम्बर अजय जायसवाल सुत मोती जायसवाल, निवासी- मदाफरपुर का है। पीड़ित अजय यादव ने बताया कि उसका और अजय जायसवाल का जमीनी विवाद चल रहा है।

अजय यादव और उसकी फैशन गारमेंट की दुकान को बदनाम करने और सामाजिक ख्याति को गिराने की नियत से अश्लील चैट को सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया। यह नंबर गांव के ही एक युवक का निकला। मोबाइल नम्बर- 7054344173 आलोक सुत अशोक जायसवाल व मोबाइल नम्बर- 9651519798 अशोक सुत मोती जायसवाल, निवासी- मदाफरपुर के द्वारा भी अश्लील फर्जी चैट को सोशल मीडिया पर वायरल किया पुलिस की जांच में पता चला कि इस फर्जी चैट प्रकरण के पीछे अजय जायसवाल, आलोक जायसवाल और अशोक जायसवाल का हाथ है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह मामला भारत न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रतापगढ़ का पहला मामला है, जिसमें कोहंडौर थाने में भारत न्याय संहिता-2023 की धारा- 351 (3) और सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम- 2008 की धारा- 67- A  के तहत फेंक व्हाट्सएप चैट के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि प्रतापगढ़ में एक साइबर क्रिमिनल गैंग सक्रिय है जो फर्जी चैट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को परेशान कर रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने शहर में साइबर सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है और लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000