मामूली विवाद के चलते भाई ने खेला खूनी खेल, बाप-बेटी की गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश में दो भाइयों के बीच चल रही नाराजगी इस कदर बढ़ गई की छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर अंजाम दिया गया, घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। वहीँ परिजनों ने पुलिस द्वारा मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मामला शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के आदर्शनगर का बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि, क्षेत्र निवासी श्रीपाल और उसका छोटा भाई गुड्डू राठौर अलग-अलग रहते हुए भी अक्सर कोल्हू पर आने वाले ग्राहक और मकान के बाहर पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा करते रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि, सोमवार को भी दोनों भाइयों में जमकर लड़ाई व मारपीट हुई थी। जिसके बाद थाने पहुंचे दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को पुलिस ने थाने में ही बैठा लिया था।

सुबह झगड़े ने लिया खूनी रूप..

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह एक बार फिर दोनों भाई आमने-सामने आ गए जिसके बाद उनमें कहासुनी और हाथापाई होने लगी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, छोटे भाई गुड्डू ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें श्रीपाल को दो गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ उसकी बेटी सरस्वती को भी एक गोली लगी जिसके बाद परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप..

वहीँ इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने श्रीपाल का शव निगोही-बीसलपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न कर समुचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000