पिता है कि हैवान! बच्चे ने घर में कर दिया पेशाब तो पटककर मार डाला

उन्नाव में एक दो साल के मासूम ने घर में पेशाब कर दिया। इस बात को लेकर पहले तो बच्चे की दादी ने हंगामा किया और फिर बाद में बच्चे का पिता आया तो अपने ही मासूम बच्चे को उठाकर पटक दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो ग।ई इस संबंध में बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दुहमुंह बच्चे की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। इस संबंध में आरोपी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने मासूम बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में दारापुर गांव की है

सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के मुताबिक इस गांव में रहने वाली महिला नगमा ने शिकायत दी है। बताया है कि उसके पति ने उसके 2 वर्षीय बेटे आजान को पटक पटककर मार दिया है। पीड़ित मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बच्चे ने घर में पेशाब किया था। इस बात को लेकर उसकी सास नाराज हो गई और गाली गलौज करने लगी। इसी बात को लेकर शराब के नशे में धुत उसके पति शारून ने भी उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।

सास पर लगाया पति को भड़काने का आरोप

देखते ही देखते आरोपी ने उसके बच्चे की टांग पकड़ कर उठाया और जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी बच्चे की मौत हो गई। पीड़िता के मुताबिक उसका पति शराबी है और आए दिन घर में झगड़ा करता रहता है। पीड़िता के मुताबिक उसकी सास भी उसके पति को भड़काती रहती है। इन दोनों की प्रताड़ना को वह काफी समय से बर्दाश्त कर रही थी। पीड़िता के मुताबिक शनिवार की शाम को उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा तो एक बार फिर उसकी सास ने उसके कान भर दिए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद उसके पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसकी गोद से बच्चे को छीन कर जमीन पर पटक दिया। बांगरमऊ थाना प्रभारी राजेश पाठक के मुताबिक इस मामले में पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है ।उसकी तलाश में दबिश तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000