प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से वारकर कर दी हत्या, छः साल बच्चे को भी किया घायल

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुलतानपुर जिले के थाना करौदी कला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। उसके छह साल के बच्चे को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, करौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्र पुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुजरात में नौकरी करता है। उसकी पत्नी हौसिला देवी (40) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है।

गांव में शुरू हो गया था प्रेम प्रसंग…

पुलिस ने बताया कि इस बीच हौसिला देवी का कथित तौर पर गांव के ही व्यक्ति बिंदे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत चल रही थी। उन्होंने बताया कि हाल में बिंदे और हौसिला के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसने बिंदे का फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात बिंदे कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा। उस समय हौसिला के दो बच्चे दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे और वह अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी।

उन्होंने बताया कि बिंदे ने हौसिला के गले पर वार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सीओ ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000