दोस्त ही निकला लड़की का कातिल, पहले दबाया गला फिर नहर में फेंका शव, क्राइम ब्रांच ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 मार्च को छायंसा के केजीपी पुल यमुना नहर के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला था। युवती के गले पर काफी चोट के निशान थे। युवती की अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर हत्या की थी और शव को केजीपी पुल गांव छायंसा यमुना नहर के पास फेंक दिया था।

इस वारदात का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धाराओं में थाना छायंसा में दर्ज किया गया था। डीसीपी क्राइम ने मामले की तह तक जाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में सीआईए डीएलएफ प्रभारी संदीप की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

पैसों के लालच में ले ली दोस्त की जान

पुलिस की गिरफ्त में आई ये दोनों वही शातिर आरोपी हैं जिन्होंने पैसों के लालच में अपनी महिला मित्र की बेरहमी से हत्या कर दी। एसीपी अपराध अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नाम दीपक और कृष्ण है। दोनों आरोपी गांव जखोपुर सोहना गुरुग्राम के रहने वाला हैं। टीम अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना और माध्यम से आरोपियों को काबू किया है।

घर खरीदना चाहती थी महिला

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक मृतिका रेनू जिसकी उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है को पिछले पांच से छह साल से जानता था और साथ रह रहा था। मृतिका अभी दो से तीन साल से बाहर रह रही थी। वो अभी गुरुग्राम में आई थी। महिला एक घर खरीद कर लेने की कोशिश में थी। इसके लिए उसने अपने दोस्त से इस बारे में बात की थी।

आरोपी दीपक पर पहले से दर्ज है मामला

आरोपी ने मृतिका के खाते में पैसे देखे तो आरोपी को लालच आ गया। युवती को घुमाने के बहाने से केजीपी ,यमुना नदी लेकर गये और मौका देखकर अपने साथी कृष्ण के साथ मिलकर रस्सी से गला दबा कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिर डेड बॉडी को छुपाने के लिए छायंसा केजीपी पुल के पास फेंक दिया। आरोपी दिपक ने मृतिका के फोन से अपने खाते में रूपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपी दीपक गुड़गांव में एक सैलून चलाता है, और कृष्ण बारातों में बैंड बजाने वालों के साथ काम करता है। दीपक पर पहले भी चोरी का केस दर्ज हो चुका है। फिलहाल जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000