लेट आने पर महिला टीचर के साथ प्रधानाध्यापिका और उसके ड्राइवर पर मारपीट का आरोप, घटना सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश के आगरा से महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। मामले में लेडी टीचर घायल हुई है। वहीं, महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला सिकंदरा थानाक्षेत्र का है। मारपीट के कुल मिलाकर 4 वीडियो वायरल हुए हैं।

पहला वीडियो 45 सेकंड का है। दूसरा 3 मिनट 51 सेकंड का है। तीसरा 1 मिनट 13 सेकंड और चौथा वीडियो 52 सेकंड का है । 45 सेकंड के पहले वीडियो में महिला प्रिंसिपल, लेडी टीचर को स्कूल लेट आने के लिए टोकती दिखी। जिस वजह से दोनों में बहस हो गई। तो वहीं, लेडी टीचर भी प्रिंसिपल पर चार दिनों से लेट आने का आरोप लगाती दिखी। मौजूद स्टाफ के लोग प्रिंसिपल को चुप हो जाने के लिए बोलते रहे। लेकिन दोनों में विवाद बढ़ता गया। दूसरे 3 मिनट 51 सेकंड के वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखी।

वीडियो बनाते रहे लोग

दोनों एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रहे थे। लेडी टीचर ने प्रिंसिपल से कहा कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगी, जिससे प्रिंसिपल और ज्यादा भड़क गईं। वहां मौजूद लोग दोनों को बहस न करने की सलाह देते रहे। लेकिन दोनों के बीच बहस चलती रही। थोड़ी ही देर में महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर की ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई। महिला प्रिंसिपल ने लेडी टीचर का गाल पकड़ कर नोंच लिया। तो वहीं, खींचतान में लेडी टीचर भी प्रिंसिपल का सूट फाड़ दिया।

टीचर के लेट आने पर बवाल

जानकारी के अनुसार, मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के सींगना गांव स्थित प्राइमरी स्कूल का है। शुक्रवार सुबह महिला टीचर गुंजा चौधरी स्कूल लेट पहुंची थीं। इसी बात पर प्रिंसिपल ने उन्हें टोक दिया। प्रिंसिपल के टोकने से गुंजा भड़क गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में लेडी टीचर को चोट आई है। महिला प्रिंसिपल और लेडी टीचर, दोनों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     स्टंटबाज ने 4 साल के मासूम को कुचला, हाथ छोड़कर चला रहा था बाइक     |     आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद     |     पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, हाथ-पैर तोड़कर सूटकेश में किया था पैक     |     लोकसभा चुनाव:अजय राय क्या गाजीपुर में करेंगे अपने सबसे बड़े जानी दुश्मन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का प्रचार     |     द्रौपदी का सिर्फ चीरहरण ही नहीं, बल्कि चरित्र हनन भी हुआ, स्वाति मालीवाल मामले पर भाजपा ने ऐसा क्यों कहा     |     लालू प्रसाद यादव पाकिस्तान चले जाएं, जानें असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ऐसा क्यों बोले     |     लालू प्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देना ही चाहते हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं- हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम असम     |     Loksabha_Election_2024: आईये जाने रायबरेली लोकसभा सीट का संसदीय इतिहास, वहां का जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों की गुणा-गणित     |     बाराबंकी की जनसभा में पीएम मोदी का तंज : “समाजवादी शहजादे ने नई बुआ की शरण ली है, ये बुआ है बंगाल में…”     |     UP Lok sabha Chunav 5th Phase: पांचवें चरण के रण में स्मृति-राहुल से लेकर राजनाथ तक कई दिग्गज, आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 20 मई को होगी वोटिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000