अधिवेशन में यूपी से आए 100 से अधिक प्रतिनिधियों की करतल ध्वनि से गूंज उठा हाल,वीरेंद्र सक्सेना एनयूजेआई यूपी के अध्यक्ष मनोनीत

”प्रतापगढ़ के संतोष भगवन को महामंत्री और लखनऊ के अनुपम सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष मनोनीत”

लखनऊ। राजस्थान की राजधानी जयपुर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिट्स (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य शुभारम्भ शनिवार को निम्स यूनिवर्सिटी में हुआ। इस दौरान एनयूजे (आई) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना को मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवन को महामंत्री मनोनीत किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जाने माने पत्रकार अनुपम सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने घोषणा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना को एनयूजे (आई), उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवन को प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ पत्रकार अनुपम सिंह चौहान को प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। इस घोषणा पर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अधिवेशन में उपस्थित उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों की करतल ध्वनि ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। उत्तर प्रदेश के पत्रकारों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में क्रिकेट खेलने के मामूली विवाद के बीच पुलिस पर पथराव, 34 गिरफ्तार     |     मथुरा में फर्जी बाउंसर गिरोह का भंडाफोड़: वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली     |     मणिपुर में अराम्बाई तेंगगोल के सदस्य की गिरफ्तारी पर जमकर बवाल; कई इलाकों में हिंसा, निषेधाज्ञा लागू     |     दिल्ली में एक बार फिर बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना: 9 साल बच्ची से हैवानियत: सूटकेस में मिला शव, गुस्साए लोग, इलाके में तनाव के चलते फोर्स तैनात     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000