दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी,पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल,तीन साल पहले हुई थी शादी

संतकबीर नगर। भारत ने चांद पर फतह कर लिया है।आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की कवायद जोरों पर हैं, लेकिन इन सबके बीच वास्तविक स्थिति आज भी ढ़ाक के तीन पात है। आज भी दहेज प्रथा कायम है। दहेज के नाम पर बेटियों की बलि लेने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है। आए दिन दहेज उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। कहीं न कहीं समाज भी दहेज प्रथा का जिम्मेदार है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के बिसौवा गांव का है। जहां पर एक बेटी दहेज की बली चढ़ा दी गई।

मेहदवाल पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी बाल किशन को गिरफ्तार कर लिया है। बाल किशन पर दहेज उत्पीड़न और पत्नी की दहेज हत्या का आरोप लगा है। पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपी पति फरार चल रहा था। शादी के तीन साल अभी बीते थे। मिली जानकारी के अनुसार‌ तीन साल पहले घर वालों ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूम धाम से की थी। अपनी हैसियत से ज्यादा सभी समान दिए। शादी के बाद कुछ महीने तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हुआ।

दहेज में गाड़ी, नगद की मांग जब पूरी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।बीते 16 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता को मौत हो गई, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लड़की मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति बाल किशन के खिलाफ धारा 498A, 304B के तहत मुकदमा दर्ज किया। दहेज हत्या के आरोपी बाल किशन‌ को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाल किशन‌ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000