ताश की महफिल खूनखराबे में बदली,गांव के प्रधान को गोलियों से किया छलनी

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिरसली गांव में बुधवार शाम को एक ताश की महफिल अचानक खूनखराबे में बदल गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा पर यह गोलीबारी चुनावी रंजिश के चलते हुई है। इस वारदात में प्रधान धर्मेंद्र की मौत हो गई और एक ग्रामीण विनोद घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सिरसली गांव के बाहरी हिस्से में टेंपो स्टैंड के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे धर्मेंद्र तोमर अपने दोस्तों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो हमलावर आए। हमलावारों ने चुनाव को लेकर पहले बातचीत की और फिर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों ने लगभग चार से पांच राउंड फायर किए। जिसमें धर्मेंद्र को सीने और सिर में गंभीर चोटें आई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

गोलियों की आवाज से गांव की गलियां थर्रा उठी

इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज से गांव की गलियां थर्रा उठी। ग्रामीण भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले के तुरंत बाद घायल धर्मेंद्र और विनोद को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में धर्मेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और विनोद की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अपराधी एक कुख्यात बदमाश का बेटा

यह हमला चुनावी रंजिश का परिणाम है। धर्मेंद्र तोमर वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं और पूर्व प्रधान भूपेंद्र गुट से जुड़े हुए हैं। जिनकी कुछ समय पहले हत्या हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह हमला उसी रंजिश का ही हिस्सा है। हमलावरों में से एक की पहचान आयुष के रूप में हुई है। जो एक कुख्यात बदमाश का बेटा है। दूसरा हमलावर अभी अज्ञात है। गोलीबारी इतनी अचानक थी कि गांव की सामान्य स्थिति भी भंग हो गई।

हर गली और नुक्कड़ पर पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर गली और नुक्कड़ पर पुलिस बल तैनात है। गांव में फैले भय और तनाव को देखते हुए जिला पुलिस ने एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हत्या के प्रयास में जेल से कुछ दिनों पहले छूटा अपराधी

पुलिस ने बताया कि हमलावर आयुष हिस्ट्रीशीटर का परिवार का सदस्य है। जिसके खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। आयुष का पिता और उसके अन्य परिजन भी इस रंजिश में शामिल हैं। आयुष पहले हरिद्वार जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद था। कुछ दिन पहले जमानत पर बाहर आया था। उसकी छवि एक कुख्यात अपराधी की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000