बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,मासूम समेत 5 की गई जान, 8 गंभीर घायल

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, आठ गंभीर रूप से घायल है। घटना उस समय घटी जब कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि एर्टिगा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को गाड़ी काट कर लोगों को बाहर निकालना पड़ा। एनएच-730 पर चकवा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा कार पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे श्रावस्ती

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र का निवासी एक परिवार अपने बहन के देवर की शादी में शामिल होने के लिए श्रावस्ती जिले भोलुहिया वीरपुर गया था। शादी समारोह से लौटते समय रात्रि लगभग एक बजे बलरामपुर जिले चकवा चौकी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार सवार सभी 13 लोगों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय भिजवाया।

13 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

जिला मेमोरिया चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ अल्ताफ सिद्दीकी ने बताया कि 14 मई की देर रात चिकित्सालय में 13 लोगों को पुलिस लेकर आई थी। जिसमें पांच लोगों की मौत पहले हो चुकी थी। शेष घायलों का इलाज तत्काल मेडिकल टीम द्वारा शुरू किया गया।

मामा, फूफा, भाई समेत पांच की मौत

पिंटू ने बताया कि बहन के घर से लौटते समय हुए सड़क हादसे में उसके मामा अजय कुमार, फूफा फूल बाबू, भाई शिवकुमार, आदित्य व विजय की मौत हो गई। पिंटू ने बताया शिव कुमार व आदित्य उसके चचेरे भाई थे।

घायलों का इलाज जारी

सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई है। जबकि अन्य आठ लोगों किशोर कुमार, विकास, गोपाल, विनोद कुमार, सीता राम, राघव राम, महक, कौशल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

डीएम ने ली घटना की जानकारी

घटना को सूचना मिलते ही जिला मेमोरियल चिकित्सालय में पीड़ित परिवार से मिलने डीएम पवन अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी सुधि ली वहीं मृतकों परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। डीएम ने सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय के डेडीकेट वार्ड में शिफ्ट करते हुए बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपबंध कराने का निर्देश दिया।

ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी की लिए टीम लगाई गई है। घटना की सटीक जानकारी लेने के लिए आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते त्वरित रिस्पांस करते हुए कार सवार सभी 13 लोगों को अपस्ताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000