पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान: शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में छिपाया, बेटा बोला-पापा-मम्मी में झगड़ा होता था

मेरठ में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में मिले। पति का फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी जबान बाहर निकली हुई थी। साथी कर्मचारी जब प्लांट पर पहुंचा, तब घटना का पता चला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने कहा- पापा-मम्मी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेस-वन की है।

अब जानिए पूरा मामला…

प्रदीप यादव (35) मूलरूप से हरदोई जिले के रहने वाला था। मेरठ के मोदीपुरम फेस-वन के पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। वह पत्नी मधु यादव (30) और बेटे यश (10) के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहता था।

मधु के भाई शिव शंकर ने बताया कि प्रदीप मधु और यश के साथ होली का त्योहार मनाने अपने गांव हरदोई गया था। 6 मार्च (शुक्रवार) को ही वह पल्लवपुरम लौटा था।

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक प्रदीप ने राजकरण के साथ प्लांट में काम किया। इसके बाद राजकरण कहीं चला गया। इसके बाद राजकरण शाम करीब 6 बजे प्रदीप से मिलने पहुंचा। उसने कमरे में जाकर देखा तो प्रदीप फंदे से लटका था और उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी।

पहले पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगाई

पुलिस ने बताया कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फंदे से लटक गया। घटना के समय उनका 10 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था।

बेटा बोला- पापा- मम्मी के बीच झगड़ा होता था

बेटे यश ने बताया- कुछ दिन पहले पापा- मम्मी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मम्मी मामा के यहां चली गई थी। होली से पहले ही पापा उन्हें वापस लेकर आए थे। इसके बाद घर पर होली मनाने गए थे। शुक्रवार यहां लौटे थे। आज भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद मैं बाहर खेल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।

इंस्पेक्टर पल्लवपुरम महेश सिंह ने बताया-

QuoteImage

जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। ऐसा लग रहा है कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। आसपास के सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान: शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में छिपाया, बेटा बोला-पापा-मम्मी में झगड़ा होता था     |     जाओ सिमरन जी लो अपनी ज़िंदगी: ट्रंप की ‘रूसी तेल छूट’ पर भारत का करारा जवाब     |     शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला:चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश     |     दो बच्चों की हत्या कर पिता फंदे पर लटका:दीवार पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक जिम्मेदार     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000