प्रेमिका की शादी तय होने से प्रेमी हुआ नाराज, दिल्ली से सुल्तानपुर बुलाकर चाकू से वार कर नहर में फेंका

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कथित लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने पहले तो उसे दिल्ली से सुल्तानपुर बुलाया, फिर उसके गले पर वार कर नहर में फेंक दिया। गनीमत रही कि प्रेमिका बच गई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस की आरोपी हमलावर से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में आरोपी और उसका भाई, दोनों गोली लगने से घायल हो गए। बहरहाल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ घायल प्रेमिका की स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है। दरअसल, बल्दीराय थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दिल्ली में रहकर जॉब करती थी। रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव के रहने वाले गौसू जमां ने उसे सुल्तानपुर बुलाया। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसे रिसीव किया और दिनभर उसके साथ टहलते रहे। इसी दौरान युवती ने अपनी शादी तय होने की बात गौसू जमां से बताई। इसके बाद गौसू जमां उसे धनपतगंज के हरौरा नहर के पास ले गया और चाकू से हमला कर उसे नहर में धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता को जिला अस्पताल किया गया रेफर…

इसके बाद किसी तरह नहर से युवती को निकाला गया और इलाज के लिए धनपतगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर धनपतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी गौसू जमां की तलाश में जुट गई है। बीती रात मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना लगी कि गौसू जमां और उसका भाई बल्दीराय क्षेत्र में हैं।

दोनों भाइयों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमें…

कई थानों की पुलिस ने दोनों की घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन, सरेंडर करने के बजाय दोनों भाइयों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस वाले तो बच गए लेकिन जवाबी फायरिंग में गौसू जमां और उसका भाई अफरोज गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों पर पुराना अपराधिक इतिहास है। सुल्तानपुर के साथ-साथ अयोध्या जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000