पॉलिथीन में पैक कर लाश आगंन में गाड़ी,ऑफिस की युवती से प्रेम प्रसंग और पैसे के विवाद में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की हत्या मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी अनीस सर्वेयर महेश पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह तड़पता रहा। उसने पीड़ित के सिर पर पाइप रिंच से वार किए। पहले ही वार में महेश नीचे गिर गया। आरोपी ने बताया कि उसने महेश की हत्या की साजिश करीब 20 दिन पहले रच ली थी। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस ने महेश की हत्या 28 अगस्त को की थी। दिल्ली में सर्वेयर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़कर फर्श को पक्का करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपी ने सिर पर पाइप रिंच से वारकर वारदात को अंजाम दिया गया। ऑफिस की युवती से प्रेम प्रसंग और पैसे के विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी साउथ एक्स मार्केट गया, वहां से बड़ी वाली पांच पॉलिथीन खरीद कर लाया। आरोपी ने महेश के शव को पांच पॉलिथीन में पैक किया और फिर शव को कार की डिक्की में रख दिया। आरोपी ने महेश के शव को इस तरह पैक किया कि खून की एक बूंद भी बाहर नहीं निकली। अगले दिन यानि 29 सितंबर को उसने महेश के शव को मकान नंबर-623, सेक्टर-दो आरके पुरम में स्थित मकान के आंगन में जमीन में गाड़ दिया।

इसके बाद 30 अगस्त को फर्श को पक्का करवा दिया। आरके पुरम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरेंद्र व एसआई पवन की टीम ने आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब शव को जमीन से निकाला तो शव सड़-गल चुका था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को महेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोटों को मौत की वजह बताया गया है। 

 महेश की हत्या की वजह…

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस की उसके कार्यालय में काम करने वाली युवती से दोस्ती थी। महेश की इस युवती से नजदीकियां हो गई थी। महेश ने अनीस को युवती को लेकर अपशब्द कहे थे। इससे अनीस नाराज हो गया। इसके अलावा महेश ने अनीस को नौ लाख रुपये उधार दे रखे थे। अनीस इस रकम को लौटाना नहीं चाहता था। महिला दोस्त को अपशब्द कहने व पैसे नहीं लौटाने से नाराज अनीस ने करीब 20 दिन पहले महेश की हत्या की साजिश रच ली थी। पुलिस ने अनीस के कब्जे से महेश द्वारा उधार दिए गए पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000