ताजमहल के गुंबद पर पेड़ उगने के मामले ने पकड़ा तूल,अखिलेश यादव ने सरकार पर खड़े किए कई सवाल, ASI का आया बयान

आगरा। मोहब्बत की निशानी विश्वविख्यात ताजमहल की दीवारों पर पेड़ उगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।ताजमहल की मुख्य गुंबद पर पेड़ उगाने से इसके संरक्षण और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।यह लापरवाही न केवल ताजमहल की सौंदर्यात्मक महत्ता को खतरे में डाल रही है,बल्कि संरक्षण और रखरखाव के प्रति विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर रही हैं।गुंबद पर पेड़ उगने से न केवल स्मारक की संरचना पर असर पड़ सकता है,बल्कि इससे ताजमहल की सौंदर्यता भी प्रभावित हो रही है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

विपक्ष भी सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी एक्स पर ताजमहल की देखभाल को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा किल विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे ताजमहल के रखरखाव को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हैं। इससे मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है। ⁠मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं।ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है।ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है।पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। सवाल ये है कि ताजमहल के रखरखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहां जाता है।सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं।

विशेषज्ञों और इतिहासकारों ने एएस‌आई की आलोचना की

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नियमित निगरानी और उचित रखरखाव की कमी को दर्शाती हैं। विशेषज्ञों और इतिहासकारों ने भी भारतीय पुरातत्व विभाग की आलोचना की है और इसे ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्मारक के लिए एक गंभीर खतरा बताया है। उनका कहना है कि ताजमहल का उचित संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और सुधारात्मक उपाय जरूरी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पुरातत्व विभाग को ताजमहल के संरक्षण के लिए विशेष ध्यान और संसाधन उपलब्ध कराने चाहिये।

एएसआई का सामने आया बयान

भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षक राजकुमार पटेल ने इस संबंध में कहा कि सभी स्मारकों में पेड़ उगने की घटना देखने को मिलती हैं। जरुरी होता है कि जब पत्तियां निकलने लगे तो उसे निकाल लिया जाए। अगर पौधे बढ़ेंगे तो उनकी जड़े दीवार के अंदर तक जाएंगी इससे नुकसान हो सकता है। इसलिए हम 8-10 में उन्हें निकालते रहते हैं।

अधिकारियों ने दिया ये जवाब

गुंबद पर पेड़ के उगने की जानकारी मिलने के बाद जब ताजमहल के रखरखाव से जुड़े अधिकारियों से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उनका जवाब असंतोषजनक था। उनका कहना था कि वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी मिलाने वाले मामले पर काशी के संतों में नाराजगी,बोले- ये धार्मिक अपराध     |     101 गवाह, सुनवाई और तारीखों में उलझा महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामला,सिर्फ तारीख पर तारीख     |     पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को किया गिरफ्तार, वर्दी में बाइक पर बाजार में घूम रहा था     |     क्षेत्र पंचायत सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, परिवार वालों ने पुलिस पर लगाए कई आरोप     |     हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल को किया हैक,अपलोड किया क्रिप्टो का वीडियो     |     बीमार भाई की झाड़फूंक के लिए पहुंची नाबालिग से मौलाना ने की छेड़छाड़, मौलाना फरार,गुस्साए लोगों ने घर में लगाया ताला     |     सुल्तानपुर डकैती कांड में बड़ी कार्रवाई पुलिस ने एक और आरोपी को एनकाउंटर में मारी गोली     |     प्रतापगढ़ में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा चकमा देकर फरार     |     यूपी में दोगुना महंगा होगा नया बिजली कनेक्शन, जानें हर किलोवाट की कितनी चुकानी होगी कीमत     |     ताजमहल के गुंबद पर पेड़ उगने के मामले ने पकड़ा तूल,अखिलेश यादव ने सरकार पर खड़े किए कई सवाल, ASI का आया बयान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000