यूपी में दोगुना महंगा होगा नया बिजली कनेक्शन, जानें हर किलोवाट की कितनी चुकानी होगी कीमत

लखनऊ। बिजली की दरें भले ही बढ़ने की उम्मीद नहीं हैं,लेकिन बिजली का कनेक्शन लेना जरूर महंगा हो सकता है। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्‍ताओं को तगड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश में बिजली का कनेक्‍शन लेना महंगा हो सकता है।अगर आपने अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं लिया है तो जल्दी ले लीजिए।पावर कारपोरेशन ने लाइन चार्ज की दरों को बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल किया है। दाखिल प्रस्ताव को आयोग की हरी झंडी मिलने पर घर से लेकर दुकान तक के बिजली कनेक्शन का खर्चा दोगुणा से अधिक बढ़ जाएगा।कास्ट डाटा बुक को लेकर नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल से प्रस्ताव मांगा था। उपभोक्ता परिषद ने बिजली कनेक्शन के बढ़े दामों के प्रस्ताव का विरोध किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं को 40 मीटर के अंदर तक का कनेक्शन लेने के लिए सामान्य लाइन चार्ज देना पड़ता है।वर्तमान में इसके लिए 2 किलो वाट के विद्युत कनेक्शन के लिए 150 रुपये चार्ज अदा करने होते हैं।वहीं 3 से 4 किलोवाट कनेक्शन के लिए 398 रुपए लाइन चार्ज लिया जाता है।वहीं 5 से 10 किलोवाट के कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को 2036 रुपये देने पड़ते हैं। प्रस्ताव पास होते ही इसका दाम कई गुना बढ़ जाएगा।

40 मीटर के कनेक्शन पर भी चार्ज

उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड ने जिस प्रस्ताव को नियामक आयोग को भेजा है, उसमें 2 किलोवाट के लिए लाइन चार्ज 150 से बढ़कर 1500 हो जाएगा।नए प्रस्ताव में जो दरे प्रस्तावित हैं, उनमें अप टू 100 मीटर लिखा गया है। ऐसे में 40 मीटर के अंदर वाले उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने में बढ़े हुए दामों को अदा करना पड़ेगा।

इन पर होगा इतना चार्ज

3 से 4 और 5 से 10 किलोवाट के कनेक्शन लेने के लिए भी कई गुना लाइन चार्ज देना पड़ेगा। नए प्रस्ताव में 3 से 4 किलोवाट के कनेक्शन के लिए 398 रुपये की जगह 3500 और 5 से 10 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन के 2036 की जगह 10 हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। नए प्रस्ताव से विद्युत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर खासा असर पड़ेगा।

वर्तमान में कनेक्शन पर चार्ज

1 किलोवाट घरेलू ग्रामीण- 1217 2 किलोवाट घरेलू ग्रामीण- 1365 1 किलोवाट घरेलू शहरी- 1858 2 किलोवाट घरेलू शहरी- 2217 5 किलोवाट घरेलू ग्रामीण शहरी- 7967

प्रस्तावित कनेक्शन पर चार्ज

1 किलोवाट घरेलू ग्रामीण- 2957 2 किलोवाट घरेलू ग्रामीण- 3117 1 किलोवाट घरेलू शहरी- 3158 2 किलोवाट घरेलू शहरी- 3517 5 किलोवाट घरेलू ग्रामीण शहरी- 17365

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000