पुल पर स्कूटी खड़ी करके अधेड़ ने यमुना में लगाई छलांग,पुलिस व गोताखोरों की टीम मोटर वोट से व्यक्ति की तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ईधोन पुल से यमुना में छलांग लगा दी। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की स्कूटी व चप्पलें पुल पर मिलीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम मोटर वोट से व्यक्ति की तलाश में जुटी है। रमन शर्मा (55) मोहल्ला ओम कॉलोनी कोटला रोड थाना उत्तर के निवासी हैं।

दुर्गानगर स्थित एक चूड़ी स्टॉक पर प्रबंधक की नौकरी रहे रमन शर्मा मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अपने भतीजे साकुल की स्कूटी लेकर घर से निकले। गोदाम पर जाने की कहकर घर से निकले रमन गतंव्य तक नहीं पहुंचे। वहीं सुबह करीब सवा आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति की फोन कॉल रमन के भतीजे साकुल के मोबाइल पर आई। बातचीत करने के बाद परिजन सन्न रह गए। थाना बसई मुहम्मदपुर स्थित यमुना नदी के पुल ईधोन पर परिजन पहुंचे। मौके पर रमन की सफेद रंग की स्कूटी और चप्पलें रखी थीं।

सूचना मिलने पर थाना बसई मुहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक सदर मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए। विधायक द्वारा प्रयास किए जाने के बाद गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस व गोताखोरों की टीम यमुना नदी में मोटर वोट के सहारे प्रयासरत थीं। एसओ बसई मुहम्मदपुर विपिन कुमार के मुताबिक लापता व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। यमुना नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से दिक्कत है।

कारण अभी स्पष्ट नहीं…

मौके पर पहुंचे परिजन से जब जानकारी चाही तो उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पड़ोसियों के मुताबिक रमन का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि वे लंबे समय से बीमार थे। जहां रमन काम करते थे। उनके अनुसार भी हमेशा हंसमुख व खुशमिजाज रहने वाले रमन के स्वभाव में कई दिनों से बदलाव आ गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000