घर पर वीडियो कॉल करके चालक ने ट्रक के अंदर ही खुद को मारी गोली,आधी रात को पेट्रोलिंग टीम ने पुलिस को दी सूचना

उत्तर प्रदेश के एटा में एक ट्रक चालक ने वीडियो कॉल करने के बाद खुद को तमंचे से गोली मार ली। इसके बाद वह ट्रक के अंदर ही गिर गया और काफी समय तक तड़पता रहा। रात में हाईवे की पेट्रोलिंग टीम निकली तो सड़क किनारे सुनसान जगह पर खड़ा ट्रक देखा तो रुक गई। अंदर देखा तो गोली लगने से चालक कराह रहा था। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने पुलिस को सूचना दी। मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के बढ़ौलिया गांव निवासी राजेश यादव (25) ट्रक चालक था।

उसने कोतवाली देहात क्षेत्र के ककैरा और समदपुर गांव के बीच हाईवे पर ट्रक खड़ा करके तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चालक ने खुदकुशी करने से पहले किसी को वीडियो कॉल किया था। जब मौके पर पुलिस पहुंची तब उसकी वीडियो कॉल चल रही थी। पिता शिवराज सिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे अलीगढ़ के लिए ट्रक लेकर निकला था, लेकिन तड़के करीब पांच बजे बेटे के गोली लगने की सूचना मिली। जब तक मेडिकल कॉलेज आए तब तक मौत हो चुकी थी। वीडियो कॉल किससे की जा रही थी, यह जानकारी नहीं है।

प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि हाईवे पर रात में पेट्रोलिंग टीम घूमती है, कोई खड़ा वाहन दिखता है तो उससे पूछताछ की जाती है। ट्रक खड़ा पाया गया तब टीम पहुंची, ट्रक से कराहने की आवाजें आ रहीं थीं और अंदर से लॉक था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने कुछ समय उपचार किया लेकिन इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बताया कि फोन में वीडियो कॉल चल रही थी, फोन को कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000