प्रेमी के साथ नाबालिग बेटी ने पहले मां का गला दबाया, फिर आइने के कांच से रेता गला

                                                                                 मौके पर जाँच करती पुलिस

 

लखनऊ में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। अब इस मामले के पीछे की परतें खुल रही हैं। यहां एक लड़की ने प्रेमी को साथ लेकर मां की हत्या कर दी। चिनहट इलाके में शनिवार देर रात 16 साल की किशोरी ने नाबालिग 17 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर मां को गला दबाया और फिर आईने के कांच से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने लूट व दुष्कर्म का रूप देने के लिए उनके शरीर के कपड़े हटा दिए और कमरे का कुछ सामान बिखरा दिया। वारदात के बाद प्रेमी भाग गया। किशोरी ने मोहल्ले वालों व मामा को फोन कर घटना की सूचना दी।

पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करते हुए उनकी बेटी व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि मां बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध करती थी और इसी से नाराज होकर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह 40 वर्षीय महिला बेटी के साथ अकेली रहती थीं। वह एक सरकारी भवन में साफ-सफाई का काम करती थीं। रात करीब तीन बजे किशोरी ने मोहल्ले वालों और मामा को सूचना दी कि मां की तबीयत बहुत खराब है।

 केस को दूसरी तरफ मोड़ने की थी कोशिश

मोहल्ले वाले जब किशोरी के घर पहुंचे तो महिला का शव घर के सबसे पिछले कमरे में बिस्तर पर पड़ा था और खून बिखरा हुआ था। कुछ ही देर में किशोरी के मामा भी घर पहुंच गए। उन्होंने बहन का शव नग्न अवस्था में बिस्तर पर पड़े था। कमरे में खून बिखरा हुआ था। सूचना पर चिनहट पुलिस, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना हुआ कांच का टुकड़ा भी मिला। महिला के भाई ने भांजी और पास में रहने वाले उसके प्रेमी पर बहन की हत्या का शक जताते हुए चिनहट थाने में केस दर्ज कराया।

बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा आरोपियों को

पुलिस ने पहले मलला की बेटी को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह किया। बाद में पुलिस ने उसके प्रेमी को पकड़ा। प्रेमी से पूछताछ की गई तो उसने प्रेमिका संग मिलकर महिला की हत्या करने की बात कबूल ली। डीसीपी ने बताया कि दोनों को सोमवार को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। दोनों आरोपियोंं ने पुलिस को यह भी बताया कि वारदात के बाद वह लोग भागकर बंगलुरू जाना चाहते थे। एसीपी गोमतीनगर विनय द्विवेदी ने बताया कि महिला बेटी के प्रेम प्रसंग से खुश नहीं थी, क्योंकि आरोपी किशोर दूसरे समुदाय का है। वह बेटी को मना करती थी। वहीं आरोपी किशोर प्रेमिका की मां से रंजिश रहता था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000