सड़क पर बवाल: कार में टक्कर के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव-फायरिंग, 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

बरेली के फरीदपुर में रविवार को कार में टक्कर लगने के बाद दो पक्षों के लोग भिड़ गए। सड़क पर जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया। घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बरेली के फरीदपुर में रविवार को कार में पीछे से टक्कर लगने के बाद मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि टक्कर मारने वालों ने 40 लोगों के साथ दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ईंट-पत्थर, तलवार से हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया।

गोलियां भी चलाई गईं। इससे फरीदपुर-बीसलपुर मुख्य रोड कुछ देर के लिए बंद हो गया। पुलिस ने मामला शांत किया तो क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों सदस्यों ने थाने का घेराव कर दिया। 40 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। शाम को एसएसपी ने फरीदपुर के थानाध्यक्ष बदल दिए। बीसलपुर रोड खजुरिया हाजीपुर गांव के पास रोड किनारे विशाल सागर की खड़ी कार में बीसलपुर की तरफ से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी।

विशाल के विरोध पर दूसरी कार में सवार करीब चार से पांच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मौके पर खड़े ग्रामीण ठाकुर अंकित तोमर विशाल को हमलावरों से बचाया अपने घर ले गए। इस बीच करीब 40 लोगों ने अंकित के घर पर हमला कर दिया। दरवाजा तोड़कर हमलावरों ने महिलाओं सहित सभी को पीटा।

क्षत्रिय महासभा ने किया प्रदर्शन तो लिखी रिपोर्ट

घटना के बाद पीड़ित अंकित के साथ थाने पहुंचे क्षत्रिय महासभा के सैकड़ों लोगों ने थाने में प्रदर्शन किया। कहा कि मामूली घटना के बाद दूसरे पक्ष ने हमला करके उनके पक्ष की महिलाओं को भी पीटा है। उनके पक्ष के लोग घायल हैं। तब पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पथराव और फायरिंग से मची दहशत, राहगीर भागे

घटनाक्रम के दौरान दोनों तरफ से ईंट, पत्थर चलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी होने लगी। तलवारें भी जमकर चलीं। इससे फरीदपुर-बीसलपुर मुख्य रोड कुछ देर के लिए बंद हो गया। वाहन लेकर आ रहे लोगों के साथ ही राहगीर भी इधर-उधर भागने लगे। तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया।

अब राधेश्याम बने फरीदपुर थाना प्रभारी

शाम को एसएसपी अनुराग आर्य ने फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को शीशगढ़ का थाना प्रभारी बना दिया। जबकि शीशगढ़ के इंस्पेक्टर राधेश्याम को फरीदपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। अधिकारी इसे सामान्य तबादला बता रहे हैं। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में झगड़े की घटना से तबादले का कोई मतलब नहीं है। उस घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000