कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर

मेरठ के लतीफपुर गांव में कार सवार बदमाशों ने बुधवार को अमरजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। अमरजीत गांव के बाहर अपने दोस्त गुरमुख के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

इसी बीच कार से आए बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। अमरजीत की मौके पर मौत हो गई। गुरमुख गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। अमरजीत गांव के युवक की हत्या में 18 जनवरी, 2024 को जेल गया था। हाल ही में जमानत पर छूटकर आया था।

गांव वालों के मुताबिक, लतीफपुर गांव के रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला पुत्र छगन सिंह और गुरमुख सिंह गांव के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच कार में 6 लोग वहां पहुंचे। दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दोनों को गोलियां लग गईं।

पुलिस पहुंची और घायलों को मवाना के निजी अस्पताल में लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। गुरमुख सिंह को कमर में गोली लगी है। गुरमुख को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

ग्राम प्रधान पर लगाया हत्या का आरोप परमजीत की पत्नी पायल ने आरोप लगाया है कि गांव का प्रभु सिंह उसके पति से रंजिश रखता था। प्रभु सिंह ने बेटे तीरथ सिंह की हत्या में परमजीत को नामजद कराया था, जिसके बाद परमजीत को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। परमजीत हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आया था।

प्रभु सिंह गांव में लोगों से कहता था कि अमरजीत को मरवा दूंगा। पायल ने कहा कि प्रभु सिंह ने शूटरों से उसके पति की हत्या करा दी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000