जिस मां ने सड़क से उठाकर दी थी जिंदगी, 13 साल की बेटी ने दो युवकों संग मिलकर की उसी की हत्या

ओडिशा के गजपति जिले से एक बेहद हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की बेटी ने दो युवकों के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या दी। आरोपियों ने इस अपराध को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था, जिससे किसी को भी इस घटना पर शक नहीं हुआ। हालांकि, 54 साल की राजलक्ष्मी कर की मौत के दो हफ्ते के बाद हत्या की बात सबके सामने आ गई।

दरअसल, राजलक्ष्मी ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी शहर में अपनी गोद ली हुई बेटी के साथ रहती थी, जो 8वीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक, 13 साल की लड़की ने दो युवकों के साथ मिलकर 29 अप्रैल को परलाखेमुंडी में अपने किराये के घर में अपनी मां राजलक्ष्मी कर की हत्या की।

महिला की हत्या के पीछे क्या था कारण…

पुलिस के मुताबिक, राजलक्ष्मी अपनी 13 साल की बेटी के दो युवकों के साथ रिलेशनशिप में होने के खिलाफ थी। इसके अलावा आरोपी लड़की अपने मां की संपत्ति पर अपना अधिकार करना चाहती थी ।अपनी मां को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने राजलक्ष्मी कर को पहले नींद की दवा देकर सुला दिया और उसके बाद अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर तकिये से उनका चेहरे दबाकर दम घोंटकर उनकी जान ले ली।

किसी को इस हत्या का पता न चले इसके लिए आरोपियों ने पूरी प्लानिंग कर ली थी। राजलक्ष्मी को मारने के बाद आरोपी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके अगले दिन महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजलक्ष्मी पहले से दिल की बीमारी से ग्रस्त थी, इसलिए आरोपी बेटी ने परिवारवालों और अस्पताल में डॉक्टरों से कहा कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे किसी को भी उनके मौत पर कोई शक नहीं हुआ।

हत्या का कैसे हुआ खुलासा…

राजलक्ष्मी की हत्या का खुलासा दो हफ्ते बाद तब हुआ, जब राजलक्ष्मी कर के भाई सिबा प्रसाद मुखर्जी के हाथ उनकी बेटी का मोबाइल लग गया, जो भुवनेश्वर में छूट गया था। वहीं, जब इस मोबाइल की जांच की गई तो इंस्टाग्राम चैट पर राजलक्ष्मी की हत्या की पूरी प्लानिंग डिटेल में मिल गई। इन चैट में सोने के गहने और नकद रुपयों का भी जिक्र किया गया था। इस खुलासे के बाद सिबा प्रसाद मिश्रा परलाखेमुंडी थाने पहुंचकर पुलिस रिपोर्ट लिखवाई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों, राजलक्ष्मी कर की 13 साल की गोद ली हुई नाबालिग बेटी, 21 साल का मंदिर का पुजारी गणेश रथ और 20 साल के उसके दोस्त दिनेश साहू को गिरफ्तार कर लिया।

3 दिन की उम्र में राजलक्ष्मी ने सड़क से उठाकर बच्ची को पाला था…

ओडिशा के गजपति जिले के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा के मुताबिक, “राजलक्ष्मी और उनके पति ने करीब 14 साल पहले एक नवजात बच्चे को सड़क के किनारे पाया था। दंपत्ति की कोई संतान नहीं थी तो उन्होंने ही इसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाई थी, लेकिन उसके एक साल के बाद ही राजलक्ष्मी के पति की मौत हो गई और तब से राजलक्ष्मी ने अकेले ही अपनी बेटी की जिम्मेदारी उठाई ली। वहीं, कुछ सालों के बाद राजलक्ष्मी केंद्रीय विद्यालय में अपनी बेटी को पढ़ाई कराने के लिए परलाखेमुंडी आ गई और शहर में एक किराये का घर लेकर रहने लगी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000