घर में रखी सरसों बेचकर दोस्तों के संग की शराब पार्टी, पत्नी ने बेटों के साथ कर दी हत्या

प्रयागराज में एक शख्स को सरसों बेचकर शराब पीना भारी पड़ गया। शराब पीने के बाद उसे जान से हाथ धोना पड़ा, वजह बनी घर में रखी सरसों, क्योंकि शख्स ने उसे ही बेचकर शराब पार्टी अपने दोस्तों के साथ की थी। मामला प्रयागराज के यनुनापार जोन का है। यहां नैनी इलाके के मांडा खास गांव में यह घटना हुई। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने बेटों के साथ मिलकर बेरहमी से अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स ने घर में रखी सरसों बेचकर शराब पार्टी की थी। इसी बात से शख्स की पत्नी नाराज थी और नाराजगी इस कदर बढ़ी कि उसने अपने बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या ही कर डाली। इसके बाद शव को गांव के बाहर ले जाकर जला दिया।

शराब की लत बनी मौत की वजह…

मृतक दिनेश कुमार की मौत का कारण उसकी शराब की लत बनी। वह मांडा खास गांव में अपनी पत्नी सोना देवी और बेटों अनिल कुमार और सुनील कुमार के साथ रहता था। दिनेश शराब पीने का आदी था। इसलिए उसके घर में हमेशा झगड़े होते रहते थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दिनेश ने चुपके से 25 किलो सरसों बेच दी।

दिनेश की आदत से तंग थी पत्नी…

पत्नी सोना देवी दिनेश की आदतों से तंग आ चुकी थी। दिनेश जब देखो तभी घर से कुछ न कुछ सामान बेचकर शराब पी लेता था। इस बार भी जब वह शराब पीकर घर लौटा तो उसकी पत्नी काफी गुस्से में थी। रोज की तरह घर में लड़ाई होने लगी। पड़ोसियों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया, क्योंकि उन्हें लगता था कि इनका तो ये रोज का मामला है, लेकिन इस बार उसकी पत्नी सोना देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उसने दिनेश को घर के बाहर लाकर एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद बेटों के साथ मिलकर उसकी खूब पिटाई की।

CCTV में कैद हुई घटना…

यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। देर रात तीनों आरोपी दिनेश के शव को लेकर गए और उसे रात में ही जला दिया। सुबह जब गांव वालों को अधजली लाश दिखी तो गांव में हड़कंप मच गया। सौतेले बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की और मामले की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000