बुजुर्ग ने युवती के साथ की थी दरिंदगी, पुलिस से शिकायत पर भड़का आरोपी का बेटा, पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाया

मध्य प्रदेश के खंडवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ 55 साल के बुजुर्ग ने छेड़खानी की। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। आरोपी के बेटे को जब इस बात का पता चला तो वह भड़क गया. उसने युवती पर पेट्रोल डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई है। इससे पहले 7 अक्टूबर को छेड़खानी के बाद छतरपुर में एक युवती के परिवार पर आरोपियों ने गोलीबारी की थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम मांगीलाल है। आरोप है कि 7 अक्टूबर को वह युवती को अपने साथ खेत पर ले गया था। यहां युवती के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता ने आरोपी पर हमला कर दिया और वहां से जान बचाकर भाग निकली। घर पहुंचने के बाद युवती ने अपनी परिवार को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी।

घरवालों ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 24 घंटे के अंदर ही जमानत मिल गई। युवती के घरवालों का आरोप है कि आरोपियों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी थी। आरोपियों ने कहा कि पुलिस ने हमारा क्या बिगाड़ लिया। अब तुझे हम गांव में नहीं रहने देंगे। तुझे जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा। युवती पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग।

एसपी से पीड़ित युवती ने कहा कि मैं बदनाम हो गई। आरोपी 24 घंटे के अंदर ही जेल से बाहर आ गया है। एसपी से शिकायत करने के बाद पीड़िता 9 अक्टूबर को घर आ गई। जिसके अगले दिन आरोपी मांगीलाल और उसके परिजन ने पीड़िता और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद शनिवार सुबह आरोपी के बेटे अर्जुन ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हमले में युवती बुरी तरह से झुलस गई है। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

बाद में हालत बिगड़ता देख इंदौर रेफर कर दिया गया। आरोपी मांगीलाल की पत्नी का आरोप है कि उसके बेटे ने युवती को नहीं जलाया है। उसके बेटे को फंसाने की कोशिश का जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि युवती शिकायत लेकर आई थी। महिला अधिकारी को युवती ने छेड़खानी की बात बताई है। युवती ने अस्पताल में मेडिकल नहीं कराया। मामला संदेहास्पद है इसलिए हमले कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000