एक ही परिवार के तीन लोगों का सिर काटकर हत्या, जंगल से मिले शव

झारखंड के सिंहभूम में अंधविश्वास की वजह से तीन लोगों की गला काटकर हत्या हुई है। एक ही परिवार के इन तीनों लोगों के शव अर्द्धनग्न हालत में जंगल में मिले है। पुलिस ने तीन तीनों ही शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि इनके किसी पड़ोसी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। तीनों के सिर धड़ से अलग करने के बाद उनके अर्द्धनग्न शव को जंगल में फेंक दिया गया था।

आशंका है कि इन तीनों लोगों की हत्या जादू टोने के चक्कर में हुई है। मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान टेबो थाना क्षेत्र में सियाकेल गांव में रहने वाले 60 वर्षीय दुगुलू पूर्ति और उनकी 55 वर्षीय पत्नी सुकु होरो तथा 24 वर्षीय बेटी दसकिर पूर्ति के रूप में हुई है। तीनों की हत्या हंसिया जैसे किसी धारदार हथियार से गरदान काटकर की गई है। जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने इनके शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस को जैसे ही तीन लोगों की एक साथ हत्या की खबर मिली, जिले में हड़कंप मच गया।

परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही पुलिस

आनन फानन में पुलिस जंगल में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह डायन बसाहि का मामला हो सकता है। हालांकि मौके से मिले तथ्यों और मृतकों के परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आशंका है कि यह वारदात इनके किसी पड़ोसी ने ही अंजाम दिया होगा।

पुलिस के मुताबिक इस कुप्रथा को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए है। इस तरह के मामलों में कड़ी से कड़ी सजा भी हो रही है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। इससे पहले हीरांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में भसंदा गांव की रहने वाली 47 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की भी हत्या डायन बिसाही के शक में हुआ था। यह वारदात पांच लोगों ने बल पूर्वक इस महिला के घर में घुसकर अंजाम दिया था। वारदात के दौरान महिला मुन्नी देवी को बचाने आए उसके पति मंगरा उरांव के साथ भी आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000