‘जो नहाया हो वो ही कमरे में आए’, आश्रम कांड के आरोपी बाबा ने होटल के कर्मचारियों को दी थी ये हिदायत

17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी को आगरा के होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। चैतन्यानंद सरस्वती ने होटल में कमरा लेते ही कर्मचारियों से कहा था कि जो नहाया न हो वो कमरे में प्रवेश न करे। कमरे में चप्पल उतार कर आएं। इस कारण कोई भी उसके कमरे में नहीं गया।आगरा में चैतन्यानंद सरस्वती ने होटल में कमरा लेते ही हाउसकीपिंग सर्विस के कर्मचारियों को हिदायत दे दी थी। कहा था कि बिना अनुमति कमरे में मत आना। जो नहाया न हो वो कमरे में प्रवेश न करे। कमरे में चप्पल उतार कर आएं। इस कारण कोई भी उसके कमरे में नहीं गया। होटल में आने के बाद भी 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती अपने टैक्सी चालक के संपर्क में ही था। ऐसा लग रहा था कि वह उसके साथ रविवार को कहीं और जाने वाला था। उससे ही व्हाट्सएप कॉल पर बात कर रहा था। रात आठ बजे उसे कॉल करके फलाहार मंगाया।

रात में आलू के साथ खाईं कुट्टू की पूड़ी

इस पर चालक ने होटल के बगल के रेस्तरां के कर्मचारी देवा को कॉल किया। देवा ने बताया कि चालक ने उससे कहा कि फलाहार चाहिए। पहले उन्होंने मना किया। बाद में भोजन के लिए आलू तैयार करवाए। रात करीब आठ बजे एक कर्मचारी कमरे में दे आया। एक घंटे बाद चालक का फिर से कॉल आया। उसने इस बार व्रत वाली कुट्टू की पूड़ी और कट्टू की सब्जी मांगी। आधा घंटे बाद कर्मचारी वह भी दे आया। इसके बाद कोई कॉल नहीं आया। आरोपी बाबा के पकड़े जाने के बाद कमरा दिलाने में सहयोग करने वाले कौशल और चालक टीटू ने फोन उठाना बंद कर दिया। देवा ने बताया कि खाने के बिल का भुगतान नहीं किया गया था। इस कारण वो चालक को कॉल कर रहा था मगर किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में पता चला कि स्वामी पार्थ सारथी ने होटल का भी भुगतान नहीं किया। कर्मचारी ने रकम मांगने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि रकम चाहिए तो दिल्ली आकर ले जाना।

खाता खुलवाते समय अलग-अलग दस्तावेज जमा कराए थे

जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद सरस्वती प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चार अगस्त को दिल्ली से भाग गया था। आगरा के होटल कर्मचारियों के अनुसार, चैतन्यानंद 27 सितंबर को शाम करीब चार बजे होटल पहुंचा, जहां उसे कमरा नंबर 101 दिया गया। उन्होंने बताया कि वह पूरी रात कमरे में रहा। ये भी पता लगा है कि ‘पार्थ सारथी’ ने अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली। अधिकारी ने कहा कि खाता खुलवाते समय उसने कथित तौर पर अलग-अलग विवरण वाले दस्तावेज जमा किए थे।

मधुमेह की बीमारी से है पीड़ित

आरोपी के वकील ने अपने मुवक्किल के हवाले से कहा कि आपने मेरे फोन, आईपैड और मेरा सामान ले लिया है। मैं मधुमेह से पीड़ित हूं और मुझे बैचेनी की समस्या है। मेरे भिक्षु वाले वस्त्र छीन लिए गए हैं। उन्होंने दलील दी कि मुझे (चैतन्यानंद को) परेशान करने के लिए पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है। यदि आपको लगता है कि (महिलाओं के लिए) खतरा है, तो मुझे न्यायिक हिरासत में लेकर उसका उपाय किया जा सकता है। शिकायतकर्ता की और से पेश वकील ने कहा कि पुलिस हिरासत की आवश्यकता है, क्योंकि आरोपी का पीड़िताओं के बयान और डिजिटल एवं अन्य साक्ष्यों के साथ सामना कराना होगा।

पासवर्ड नहीं बताए

पीड़ितों के वकील ने अदालत में कहा कि एक गवाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर उसने शिकायत करने की हिम्मत की, तो उसे उठा लिया जाएगा। जांच जो अभी प्रारंभिक चरण में है, उसमें छेड़छाड़ का खतरा है। धोखाधड़ी के अपराध के लिए एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है। वकील ने कहा है कि यह पहली बार है, जब वह दो महीने में जांच में शामिल हुआ है। आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उसने अपने आईपैड और आईक्लाउड के पासवर्ड नहीं बताए हैं। सिर्फ जब्ती काफी नहीं है।

28 किताबें और 143 पेपर लिखे

आरोपी चैतन्यानंद की उम्र 62 वर्ष है। 42 वर्ष की उम्र पर उसपर पहला मामला दर्ज हुआ था। स्वामी ने एमबीए व पीएचडी शिकागो यूनिवर्सिटी से करने का दावा किया है। दावा किया है कि वह 28 किताबें और 143 रिसर्च पेपर लिख चुका है। फिलॉसफर, राइटर व प्रोफेसर को अपना प्रोफेशन बताया है।

स्वामी के बारे में प्रमुख बातें

स्वामी ने किताब फॉरगेट क्लासरूम लर्निंग में एपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स की प्रस्तावना है। पुस्तक के पहले पेज पर जॉब्स के हवाले से कहा गया है कि चैतन्यानंद की किताब मैनेजमेंट की दुनिया के लिए मार्गदर्शक है। आरोपी की एक पुस्तक में यह भी दावा किया गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने चुनाव अभियान के दौरान उनकी किताब ट्रांसफॉर्मिंग पर्सनैलिटी का कई बार जिक्र किया गया है। चे पुस्तक वर्ष 2007 में यूरोपिय और उत्तरी अमेरिका बाजारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक थी।देश की राजधानी दिल्ली स्थित एक आश्रम में 17 छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थ सारथी नाटकीय अंदाज में आगरा के ताजगंज के होटल द फर्स्ट में पहुंचा था। 11 घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और बाबा के ठहरने के बारे पूछा। इसके बाद सीधे कमरा नंबर 101 में पहुंची और 15 मिनट पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000